Movie prime

MP में करोड़पति लोगों की संख्या में हुआ भारी इजाफा, आयकर विभाग ने जारी किए आंकड़े

यदि हम प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाले लोगों की संख्या देखें तो यह सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में 1 लाख 24 हजार 800 लोग ऐसे हैं, जो एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई वार्षिक करते हैं। मध्यप्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। इसमें सबसे पीछे लक्ष्यद्वीप आता है। यहां पर केवल एक ही करदाता इस श्रेणी में आता है।  यदि हम पूरे देश की बात करें तो पूरे देश में 2 लाख 16 हजार लोग प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। 
 

MP News: मध्यप्रदेश में सालाना करोड रुपए कमाने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। प्रदेश में प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वालों लोगों की संख्या 8 हजार पार पहुंच चुकी है। आयकर विभाग की तरफ से जारी किया गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में एक सालाना एक करोड़ से अधिक की कमाई करने वाले लोगों की कुल संख्या 8,666 पर पहुंच चुकी है। 

पाठकों को बता दें कि आयकर विभाग ने वित्तवर्ष 2023-24 के जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके अनुसार देश के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश चौथा ऐसा राज्य है, जहां के लोग एक करोड़ रुपये से अधिक रुपये एक वर्ष में कमाते हैं। ऐसे में यह राज्य देश के सर्वाधिक अमीर राज्यों में शुमार हो गया है। 

महाराष्ट्र राज्य में रहते हैं सबसे अधिक सालाना एक करोड़ से अधिक की कमाई करने वाले लोग

यदि हम प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाले लोगों की संख्या देखें तो यह सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में 1 लाख 24 हजार 800 लोग ऐसे हैं, जो एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई वार्षिक करते हैं। मध्यप्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। इसमें सबसे पीछे लक्ष्यद्वीप आता है।

यहां पर केवल एक ही करदाता इस श्रेणी में आता है।  यदि हम पूरे देश की बात करें तो पूरे देश में 2 लाख 16 हजार लोग प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। 

करोड़पति करदाताओं की संख्या बढ़ना, जागरूकता का बढ़ना

यदि देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ रही है तो इसका मतलब है कि लोग टैक्स के प्रति जागरूक हो रहे हैं, क्योंकि टैक्स भरते समय ही पता चलता है कि कोई व्यक्ति कितना पैसा कमा रहा है। यदि कोई टैक्स ही नहीं भरेगा तो फिर पता कैसे चलेगा कि वह कितना कमाता है। मध्यप्रदेश के सीए पंकज शर्मा कहते हैं कि मध्यप्रदेश में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करोड़पति करदाताओं की अच्छी संख्या है।

यह इस बात का भी प्रमाण है कि प्रदेश के लोग आयकर के प्रति जागरूक हो रहे हैं।  यह लोग ईमानदारी से अपना व्यापार करते हैं और टैक्स भरते हैं। इससे पता चलता है कि मध्यप्रदेश में जागरूकता के साथ-साथ लोगों का व्यापार भी बढ़ रहा है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को भी गति मिलती है। 

भारत के दस टॉप राज्य व करोड़पतियों की संख्या

महाराष्ट्र- 1,24,800
उत्तर प्रदेश- 24,050
दिल्ली- 20,500
मध्यप्रदेश- 8,666
तमिलनाडु- 6,288
आंध्रप्रदेश- 5,340
गुजरात- 3,540
पं.बंगाल- 3,013
कर्नाटक- 2,816

देश में सबसे कम करोड़पतियों वाले राज्य

लक्षव्दीप- 1
अ.निकोबार- 08
मिजोरम- 13
सिक्किम- 14
उत्तराखंड- 24