Movie prime

New IMT: मध्यप्रदेश के इस शहर में 96 उद्योग होंगे स्थापित, 95% काम हुआ पुर्ण 

मध्यप्रदेश के इस शहर में 96 उद्योग होंगे स्थापित, 95% काम हुआ पुर्ण 
 

MP News: मध्यप्रदेश राज्य के धार शहर के जेतपुरा में 21 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहे इंडस्ट्रियल एरिया का काम 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। 21 करोड़ की लागत से 96 प्लाट विकसित किए गए हैं। जिनकी ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है। वहीं स्थानीय उद्योगपति इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है बड़ी मुश्किल से इंडस्ट्रियल एरिया बना है, इसमें भी भी बाहर के और बड़े लोग आ जाएंगे, जिससे वे लोग प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएंगे। जेत्पुरा में बने नए इंडस्ट्रियल एरिया में अधिकांश काम पूरा हो चुका है। सिर्फ बिजली का काम बाकी है।

इसी बीच एमएसएमई ने धार समेत प्रदेश के 21 इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाटों की बिक्री की लिए ऑनलाइन बिडिंग शुरू कर दी है। 1 मई से लेकर 15 तक इसके लिए ओपन ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। प्लाट खरीदने के लिए उद्योगपति को 5 हजार रुपए देकर आवेदन करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं होगा। इसके बाद ऑनलाइन बिडिंग होगी। प्लाट की कीमत सामान्य वर्ग के लिए 20 रुपए प्रति वर्गफीट और एससी-एसटी के लिए 10 रुपए प्रति वर्गफीट रहेगी। प्लाट का साइज 5 हजार वर्गफीट है। 

उद्योग भारती के अध्यक्ष गुंज शुक्ला के अनुसार इस इंडस्ट्रियल एरिया को लेकर आने के लिए स्थानीय उद्योगपतियों ने कई बार आवेदन दिए। बार-बार मंत्रियों और विभाग के चक्कर लगाए। जब इंडस्ट्रियल एरिया बनकर तैयार हो गया तो अब इसकी ओपन बिडिंग हो रही है। बाहर के बड़े उद्योगपति महंगी कीमत में चार-पांच प्लाट एक साथ खरीद लेंगे। इससे स्थानीय और छोटे उद्योगपतियों को मौका ही नहीं मिलेगा। यह पूरी प्रक्रिया ही गलत है।

जिसका ज्यादा रेट उसको मिलेगा प्लॉट

विभाग के अनुसार प्लाट की बोली लगेगी। इसमें जो भी व्यक्ति ज्यादा बोली लगाएगा उसके लिए प्लाट आवंटित कर दिया जाएगा। इसमें विभाग की शर्तों को मानना होगा। प्लाट केवल उत्पादन इकाइयों के लिए ही ही दिए जाएंगे। इसके लिए फार्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज लगाना पड़ेंगे। यूजरनेम में और पासर्वड भी सेट करना होगा। इसी के साथ उद्योगपति बोली में भाग लें सकेंगे। साथ ही आवेदन शुल्क के साथ प्लाट की कीमत की 25 प्रतिशत राशि भी जमा करना पड़ेगी।

50 हजार रुपए की बढ़ेगी पहली बोली

उद्योगपतियों के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया में कुल 96 प्लाटों की बिक्री की जा रही है। इसमें ऑनलाइन बिडिंग की जा रही है। प्लाट की कीमत के बाद यदि कहीं प्रतिस्पर्धा है तो 50 हजार रुपए की बोली बढ़ाना पड़ेगी। इसके बाद आगे प्रतिस्पर्धा चलती है तो प्लाट की कीमत का 10-10 प्रतिशत बढ़ाकर बोली लगाना होगी। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि 20 रुपए वर्गफीट में प्लाट मिल जाएंगे। हो सकता है उनकी कीमत दोगुना से भी अधिक हो जाए।

प्लॉटों की बिक्री शुरू हुई, ऑनलाइन बिडिंग हो रही

शैलेंद्र चौहान, जीएम जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र धार ने बताया कि धार के साथ ही प्रदेश के 21 स्थानों में इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाटों की बिक्री शुरू हो गई है। प्लाट पूरी पारदर्शिता के साथ एलाट हों इसलिए ऑनलाइन बिडिंग हो रही है। स्थानीय लोग बोली लगाकर प्लाट खरीदकर उद्योग स्थापित कर सकते हैं।