Movie prime

मप्र के इस जिले में बनेंगी 52 नई आधुनिक सड़के, जारी हुआ टेंडर, इन गांवो से ली जाएगी जमीन

मध्य प्रदेश के भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 

मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य की पुरानी सड़कों को चौड़ा करके उन्हें नया रूप दिया जा रहा है,वहीं कई नई सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है। भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

आधुनिक तरीके से होगा सड़कों का निर्माण
भोपाल में आधुनिक तरीके से सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दिया कि सड़क निर्माण को विशेष तकनीक से किया जाएगा ताकि सड़क 50 साल से पहले नहीं टूटे।
इन सभी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग यानी कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा होगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अधिकारियों ने जानकारी दिया की सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। जैसे ही प्रशासकीय मंजूरी मिलती है टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
भोपाल में 52 नई सड़कों का होगा निर्माण
3 महीने पहले भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। मोहन सरकार ने बजट में सड़क निर्माण की स्वीकृति दी और अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 नई चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दिया की डीपीआर का काम शुरू हो गया है। जैसे ही प्रशासकीय स्वीकृति मिलेगी टेंडर का कार्य भी तुरंत पूरा कर लिया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के अलग-अलग संभागों में 100 से अधिक नई सड़के बनाए जाएंगे। साल 2025 में इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।