Crime Update MP: सबलगढ़ में गोदाम से 210 कट्टे लूसन व सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे में लूसन की बोरी से लदी ट्रॉली जाती हुई दिखी
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना सरिया गोदाम के सामने पासौनकलां एमएस रोड पर स्थित एक गोदाम पर हुई। यहां चोर गोदाम से 210 बोरी लूसन व अन्य बिजली उपकरण आराम से एक ट्रॉली में लादकर ले गए। सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। जानकारी के अनुसार 29 अगस्त रात 10 बजे राम लखन रावत अपने लूसन के गोदाम का
ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 9 बजे गोदाम खोला तो बोरिया साफ मिलीं। यहां से लूसन साफ करने की मशीन की 8 मोटर, पंखे आदि भी गायब थे।
गोदाम की दीवार मिली टूटी हुई
गोदाम की दीवार टूटी हुई थी। जिसे देखकर सारी बात रावत की समझ में आ गई। गोदाम के पीछे लुसन फैला हुआ मिला और बगल वाले प्लॉट में ट्रैक्टर और ट्राली के पहिए के निशान मिले। पुलिस ने कैमरों में ट्रॉली ट्रेस की तो वह बागचीनी चौखटूटे की ओर जाती दिखी। व्यापारी का कहना है कि व 4 महीने से लगातार गोदाम की सुरक्षा हेतु रात्रि में गोदाम में ही सोते थे। सिर्फ एक दिन ऐसा नहीं किया और उसी दिन चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

