Movie prime

108 वाहन सेवा फेल, शव घर तक पहुंचाने में हो रही परेशानी

 

Chhatarpur News: छतरपुर जिले में गंभीर बीमारी या एक्सीडेंट से मृत्यु होने पर शव को घर तक पहुंचाने के लिए सरकार ने 108 वाहन सेवा शुरू की है। इसका उद्देश्य परिजनों को सुविधा देना और प्राइवेट वाहनों पर खर्च कम करना था। लेकिन जिला अस्पताल में मौजूद दोनों 108 वाहनों के चालक ड्यूटी के दौरान अक्सर गायब रहते हैं, जिससे परिजन परेशान होते हैं।

हाल ही में लक्कुशनगर थाना क्षेत्र में बाइक हादसे में घायल प्रीतम कुशवाहा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने 108 वाहन सेवा से शव घर पहुंचाने के लिए कॉल किया, लेकिन डेढ़ घंटे तक चालक नहीं मिला। जब चालक मिला तो उसने डेथ सर्टिफिकेट मांगा, जबकि परिजन को शव ले जाने का एक अनुमति पत्र दिया जाता है।

इसी तरह महाराजपुर थाना क्षेत्र में भी एक महिला की मौत के बाद शव ले जाने के लिए 108 वाहन था, पर चालक गायब था। परिजन को एक घंटे तक चालक खोजने में लग गए। मिलने पर चालक ने दस्तावेज मांगे और शव पैक करने को कहा। इससे परिजन परेशान हुए।

सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि ड्यूटी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि पोस्टमार्टम के बाद तुरंत अनुमति पत्र जारी करें। यदि चालक परेशानी करे तो जानकारी दी जाए, जिससे मदद की जा सके।