अलग-अलग इलाकों से मिले चार शव
Feb 29, 2016, 14:50 IST
ग्वालियर,29फ़रवरी (ई खबर टुडे).शहर के अलग-अलग इलाकों से दो बच्चों, एक महिला और एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बहोड़ापुर और जनकगंज में मिले हैं, महिला को बोरे के अंदर बंद कर फेका गया है, वह गहने पहने हुए है।
चारों हत्याओं को एक साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है
दोनों बच्चों के शवों पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि उनकी हत्या पीट-पीटकर की गई है। अभी तक चारों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर इस मामले में चारों हत्याओं को एक साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है।