Movie prime

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में महिला के सिर में सरिया मार की हत्या, बेटे के भी पैर तोड़े

 

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस कस्बे की अयोध्या बस्ती में शुक्रवार रात 8 बजे झगड़े में हरिप्यारी जोशी नामक महिला पर जानलेवा हमला किया जिसमें उसकी मौत हो गई। झगड़े में हरप्यारी के बेटे विक्की के पैर फ्रेक्चर हुए हैं। कैलारस पुलिस ने हत्या का मुकदमा कायम किया है। अयोध्या बस्ती में रहने वाले विजय जोशी ने पुलिस से शिकायत की कि शुक्रवार रात 8 बजे आरोपी सुरेश, विशंभर, संतोष, कल्लू व संजय ने मिलकर उसके बेटे विक्की को पकड़ लिया और उसे सरियों से पीटने लगे। 

विक्की की आवाज सुनकर उसकी मां हरप्यारी 50 साल मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके सिर में सरिया मारा जिससे उसकी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई। इससे हरप्यारी मौके पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। हमले में विक्की के पैरों में फ्रेक्वर की शिकायत है। विजय का कहना है कि उसके बेटों की सगाई आगरा से तय हो गई इसे लेकर आरोपी चिढ़ गए थे।

गुरुवार को भी आरोपियों ने झगड़ा किया लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत करा दिया। आरोपियों को कल पकड़ लिया जाता तो उसकी पत्नी का मर्डर नहीं होता। इस संबंध में टीआई वीरेश कुशवाह का कहना है आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।