चने के भाव में गिरावट गेहूं में तेजी जाने आज मक्का, सरसों, मेथी, धनिया सहित अन्य फसलों के भाव
Crop prices:चने के भाव में फिर आंशिक गिरावट देखने को मिली। शनिवार को चने के भाव में 200 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि अचानक आई इस तेजी को बाजार अप्रत्याशित ही माना जा रहा था। व्यापारी वर्ग का मानना है कि इंदौर समेत आसपास की मंडियों में चने की आवक अभी रूकी हुई है। वहीं राजस्थान से आवक लगातार बढ़ रही है जिस वजह से इंदौर का भाव तेज बोला गया। हालांकि सोमवार को फिर सीमित आवक और ऊंचे भाव पर मिलर्स और प्रोसेसर्स की लेवाली घटने से भाव नरम पड़ गए। ऐसे में चना कांटा 6150 रुपए तो विशाल 6000 से 6050 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना दाल में त्योहारी मांग कोई खास नहीं रही।
स्थानीय छावनी अनाज मंडी में गेहूं की आवक 4 हजार बोरी तक रही लेकिन भाव मजबूत बने हुए हैं। तुअर की आवक बढ़ने से भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक नरम रहे। वहीं, म्यांमार में दलहनों की नई फसल की जोरदार आवक शुरू होने से इसके निर्यात शिपमेंट की मात्रा बढ़ गई है। म्यांमार से जनवरी 2025 में 80266 टन उड़द का निर्यात हुआ था जो फरवरी में सुधरकर 80784 टन और मार्च में बढ़कर 100755 टन पर पहुंच गया। इसी तरह तुअर का निर्यात जनवरी के 5606 टन से बढ़कर फरवरी में 29.250 टन और मार्च में उछलकर 42147 टन पर पहुंच गया।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार से उड़द व तुअर के अधिकांश भाग का निर्यात भारत को किया जाता है। भारत सरकार ने इन दोनों प्रमुख दलहनों के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है जिससे देश में इसका आयात निरंतर जारी रहेगा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 के दौरान म्यांमार से कुल 889624 टन उड़द और 313365 टन तुअर का निर्यात हुआ था। चालू वर्ष के दौरान उत्पादन बढ़ने और भारत में मांग बरकरार रहने से म्यांमार से इन दोनों दलहनों का निर्यात प्रदर्शन और बेहतर होने की उम्मीद है। आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2024 के दौरान म यांमार से उड़द का निर्यात जनवरी में करीब 74 हजार टन, फरवरी में 52 हजार टन, मार्च में 80 हजार टन, अप्रैल में 88 हजार, मई में 1.03 लाख, जून में 65 हजार, जुलाई में 72 हजार, अगस्त में 96 हजार, सितंबर में 87 हजार, अक्टूबर में 62 हजार, नवंबर में 56 हजार तथा दिसंबर में 55 हजार टन हुआ था।
नीमच मंडी में आज फसल के भाव
गेहूं 2360 से 3100 ,जौ 2200 से 2336, मक्का 2100 से 2263 ,सोयाबीन 3900 से 4410, रायंडा 5600 से 5900, मूंगफली 3850 से 5350, अलसी 6200 से 6500 ,चना 4975 से 5800 ,डॉलर 7500 से 9500 ,उड़द 5000 से 6800 ,मसूर 6000 से 6330 ,पोस्तदाना 83000 से 103300 ,टिनोपाल 132000 मैथी 4600 से 6300 रुपए।
छावनी अनाज मंडी भाव
चना कांटा 6150 डंकी चना 5200 से 5600 विशाल 6000 से 6050 मसूर 6150 महाराष्ट्र सफेद 7000 महाराष्ट्र लाल 7100 से 7300 कर्नाटक 7100 से 7300 तुअर निमाड़ी 6500 से 5900 मूंग बेस्ट 8000 से 8100 एवरेज 7000 से 7500 उड़द बेस्ट बोल्ड नया 8000 से 8200 उड़द मीडियम 6000 से 7500 हल्का उड़द 3000 से 5000 सरसों 6300 से 6700 निमाड़ी 6750 से 6800 रायडा 5800 से 5900 तिल्ली 7300 से 7700 अलसी 6200 से 6300 सोयाबीन 4200 से 4350 गेहूं मिल क्वालिटी 2600 से 2625 लोकवन 2850 से 3000 पूर्णा 2700 से 2750 मालवराज 2600 से 2650 मक्का 2250 से 2275 चना दाल 7300 से 7500 मीडियम 7700 से 7900 बेस्ट 8000 से 8100 तुअर दाल 8600 से 8700 मीडियम 9800 से 9900 बेस्ट 10300 से 10400 एक्स्ट्रा बेस्ट 11300 से 11400 ब्रांडेड 11800 मूंग दाल 9500 से 9600 बेस्ट 9700 से 9900 मूंग मोगर 9900 से 10000 बेस्ट 10100 से 10300 उड़द दाल 9000 से 9200 बेस्ट 9300 से 9600 उड़द मोगर 10000 से 10100 बेस्ट 10200 से 10400 मसूर दाल 7600 से 7700 बेस्ट 7800 से 7900 रुपए।
आलू की खपत कम होने से भाव कम
आलू की खपत में कमी आने से भाव नरम पड़ गए हैं। यूपी और पंजाब से आलू की आक्क बनी हुई है। थोक भाव में करीब एक से डेढ़ हजार रुपए प्रति किलो तक की नरमी रही। देशी प्याज के साथ बराबर मात्रा में महाराष्ट्र से प्याज की आवक हो रही है। देशी प्याज की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। सामान्य थोक भाव 10 से 13 रुपए प्रति किलो तक रहा और अन्य भाव लगभग स्थिर रहे। लहसुन की आवक कम रही और इसमें भी हल्का माल ज्यादा रहा। आवक कम होने से भाव 2 से 3 रुपए तक तेज रहा। लहसुन की आवक 10 हजार, प्याज की 35 हजार और आलू की 30 हजार कट्टे रही। आलू चिप्स 1500 से 1550 ज्योति 1350 से 1450 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 900 से 1000 गुल्ला 900 से 1000 प्याज महाराष्ट्र 1500 से 1600 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 700 से 800 गोल्टी 600 से 700 लहसुन सुपर बोल्ड 5500 से 6000 मीडियम 3000 से 4500 बारिक 1500 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल।
प्लांट में सोयाबीन खरीद के भाव
अडाणी 4375 अग्रवाल 4400 अवी एग्री 4325 बैतूल सतना 4375 बैतूल 4400 कोरोनेशन 4350 धानुका 4400 धीरेंद्र 4410 दिव्य ज्योति 4325 गुजरात अंबुजा 4300 हरिओम 4390 केएन एग्री 4440 आयडिया 4400 केपी सॉल्वेक्स 4325 खंडवा 4325 मित्तल 4300 एमएस सॉल्वेक्स 4400 नीमच 4400 पतंजलि फूड 4300 प्रकाश 4355 प्रेस्टीज 4325 रामा फास्फेट 4250 राम जानकी 4300 आरएच सॉल्वेक्स 4300 सिंहल न्यूट्रिशन्स 4400 सांवरिया 4380 सोनिक 4325 सालासर 4375 स्कायलार्क 4325 सूर्या फूड 4375 वर्धमान 4375 विप्पी 4370 रुपए।
उज्जैन मंडी में फसल के भाव
गेहूं लोकवन आवक 16000 बोरी 2570 से 2990 गेहूं मालवराज 2420 से 2515 गेहूं पूर्णा 2550 से 2840 गेहूं मिल क्वालिटी 2480 से 2500 गेहूं शरबती 73 से 3011 से 4663 सोयाबीन 2810 बोरी 4280 से 4370 चना 50 बोरी 5001 से 5788 चना डालर 245 बोरी 3900 से 10210 रायड़ा 9 बोरी 5557 से 5618 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। आलू आवक 2300 कट्टे 600 से 1511 प्याज 9000 कट्टे 400 से 1331 लहसुन 3450 कट्टे 1200 से 7170 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। नामली मंडी गेहूं लोकवान 2301 से 2729, सोयाबीन पीला 3565 से 4255, लहसुन 1500 से 11100, प्याज 234 से 1001 रुपए। सीतामऊ मंडी । सोयाबीन 3840 से 4200, गेहूं 2301 से 2570, लहसुन 3100 से 9000, मेथी 4020 से 4753, अलसी 5670 से 6263, रायड़ा 5312 से 5801, चना 4926 से 5661, धनिया 5342 से 7000 मसूर 5242 से 6050, प्याज 350 से 1100 रुपए। मंदसौर मंडी मक्का 2246 से 2381, उड़द 4999 से 6500, सोयाबीन 3980 से 4320, गेहूं 2450 से 2800,चना 5451 से 5780, मसूर 5757 से 6125, धनिया 5180 से 7900, लहसुन 1751 से 9001, मैथी 3900 से 5700, किनोवा 2608 से 3008, अलसी 6000 से 6303, सरसों 5400 से 5896, इसबगोल 11200 से 13000, प्याज 251 से 1183, कलौंजी 12400 से 18390, तुलसी बीज 12300, डॉलर चना 6111 से 9000, तिल्ली 8500, मटर 2600 से 3952, असालिया 7200 से 7562, चिया 8000 से 12661, मूंगफली 4000 से 5191 रुपए। रतलाम मंडी | गेहूं शरबती 3756, गेहूं लोकवान 2666 से 3351, समर्थन मूल्य 2236 से 2592, चना विशाल 5310 से 5800, चना इटालियन 5599 से 6044, चना डालर 6000 से 9900 तुअर 7000 से 7399, मैथी 4451, सोयाबीन पीला 3175 से 4398, बटला/मटर 1700 से 4501 रुपए।
जावरा मंडी | सोयाबीन 3900 से 4390, रावा 5423 से 5940, अलसी 5560 से 6454, तिल 2350 से 3175, गेहूं 2350 से 3175, देशी चना 5200 से 6412, चना डॉलर 7777 से 10650, मसूर 5995 से 6301, बटला 4401 से 7251, मैथीदाना 4500 से 8800 रुपए।
सब्जियों के थोक भाव प्रति किलोग्राम
भिंडी 25 से ₹35 किलो, गिलकी 20 से ₹25 किलो ,पालक 15 से 20 रुपए किलो, बैगन 10 से 12 रुपए किलो ,लौकी 10 से 12 रुपए किलो, पत्ता गोभी 4 से 5 रुपए किलो ,फूलगोभी 8 से 10 रुपए प्रति किलो, मेथी प्रति 25 से 30 रुपए प्रति किलो, कद्दू 8 से 10 रुपए प्रति किलो, ग्वार फली 40 से 45 रुपए प्रति किलो, कैरी 20 से 30 रुपए प्रति किलो ,हरी मिर्च 25 से 30 रुपए प्रति किलो, शिमला मिर्च 20 से ₹25 प्रति किलो ,सुरजना फली 15 से 20 रुपए प्रति किलो, धनिया 20 से ₹25 किलो ,टैक्सी 30 से ₹35 की लो ,टमाटर 150 से 200 रुपए प्रति किलो ,चवला 15 से 20 रुपए प्रति किलो ,कड़ी 12 से ₹15 प्रति किलो ,अदरक 25 से 30 रुपए प्रति किलो, नींबू 100 से 110 रुपए प्रति किलो, बैलर पाली 15 से 20 रुपए प्रति किलो ,करेला 20 से ₹25 किलो, बींस 22 से ₹25 किलो।