Movie prime

Neemuch News: नीमच जिले के गांव में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, पकड़ने के लिए करनी पड़ी 2 घंटे की मशक्कत 

 

Neemuch News: नीमच जिले के गांव हनुमंतिया रावनी में 7 फीट लंबा व 2 क्विंटल वजनी मगरमच्छ घुस गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने 2 ग्रामीणों पर घायल भी कर दिया। इस दौरान 2 घंटे तक खूब छकाया। बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया। जिले में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इससे जलीय जीवों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे ही एक मामले में रविवार सुबह 4 बजे ग्राम पंचायत बड़ौली के ग्राम हनुमंतिया रावनी में एक विशाल मादा मगरमच्छ गांव में दिखा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। 

ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को दी सूचना

संदीप धनगर सहित ग्रामीणों ने बताया तुरंत सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस टीम मौके पर तत्काल पहुंच गई लेकिन वन विभाग की टीम सुबह 9 बजे आई इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वन विभाग की लापरवाही को देखते हुए गांव के युवा और बुजुर्ग मिलकर मगरमच्छ को घेरने में जुट गए। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को गांधीसागर जलाशय में ले जाकर छोड़ दिया। दरअसल गांव से 5 किमी की दूरी पर बोरखेड़ी नदी है जो आगे जाकर चंबल नदी से जुड़ती है। इससे उफान के दौरान यहां मगरमच्छ आ जाते हैं। पानी उतरने पर ये अक्सर गांव में दिखते हैं।