Neemuch News: 25 जुआरी गिरफ्तार, 35 हजार रुपए जब्त, स्कीम नंबर 8 क्षेत्र में अलग-अलग समूहों में खेला जा रहा था जुआ
Neemuch News: नीमच जिले में बमाना पुलिस ने जुआ खेल रहे 25 लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे 35 हजार रुपए जब्त किए। बमाना थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि बमाना कब्रिस्तान के पास स्कीम नंबर-8 क्षेत्र में अलग-अलग समूहों में जुआ खेला जा रहा था। बता दें कि पिछले कई दिनों से नीमच जिले में जुआ खेलने वाले लोगों पर कार्रवाई करने हेतु शिकायतें आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नीमच जिले में पिछले काफी समय से जुआरी अपना घर तो बर्बाद कर ही रहे हैं, साथ ही साथ समाज पर भी पड़ रहे गलत असर से रहवासी काफी परेशान चुके हैं।
पुलिस की गिरफ्त आए ये लोग
नीमच पुलिस ने दबिश देकर मौके से वसीम खान, साजिद खान, मोहम्मद सईद पठान, शाहिद कुरैशी, मोहम्मद सादिक मुगल, नदीम, इमरान, शकील, अब्दुल वहीद और आरिफ उर्फ कालू, शैलेंद्र, शाहरुख पठान, साबिर पठान, वसीम अकरम और इमरान पठान बयाना के रहने वाले हैं। इसी मोहम्मद तरह मोहम्मद हुसैन, आजाद, मोहम्मद साबिर, इस्तियाक हुसैन, इमरान हुसैन, पवन ग्वाला, निक्की यादव, विष्णु प्रजापति, नीरज ग्वाला और जाकिर रंगरेज सभी निवासी नीमच कैट को गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए हैं।

