Movie prime

इंदौर में होगा वाहनों का संचालन आरामदायक, 700 करोड़ रुपये में बनाए जाएंगे 9 फ्लाइओवर

इंदौर में होगा वाहनों का संचालन आरामदायक, 700 करोड़ रुपये में बनाए जाएंगे 9 फ्लाइओवर
 

इंदौर। इंदौर में बढ़ती आबादी और सड़कों पर बढ़ते जा रहे दबाव को कम करने के लिए सरकार ने 9 फ्लाइओवर बनाने का फैसला किया है। इन सभी पर 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें पलासिया और माथुर चौराहा पर लंबा ब्रिज बनेगा। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों चौराहे को कवर करना है ताकि लोगों को आसानी हो सके। 


सरकार ने इंदौर के व्यस्तम मार्गों में से 11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस को हटाने का फैसला लिया है। इस सड़क के लिए 9 चौराहों पर फ्लाइओवर बनाने का लक्ष्य है। इन पर 692 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन फ्लाइओवर बनने के बाद 40 प्रतिशत तक यातायात ब्रिज से होकर गुजरेगा। इससे वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। बीआरटीएस होने के कारण इन ब्रिज को बनाना आसान नहीं था, इसलिए बीआरटीएस को हटाने का फैसला लिया गया है। 


यहां बनाए जाएंगे फ्लाइओवर
जहां पर यह फ्लाइओवर बनाए जाएंगे उनमें एबी रोड के एमआर 9, एलआईजी, माथुर चौराहा, गीताभवन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, जीपीओ चौराहा, नवलखा चौराहा को शामिल किया गया है। इसके अलावा विजय नगर चौराहा पर फ्लाइओवर नहीं बन पाएगा, क्योंकि यहां से मेट्रो की लाइन गुजर रही है। वाहनों के हिसाब से यह चौराहा सबसे व्यस्त है। पलासिया चौराहा पर ब्रिज की ऊंचाई और लंबाई दूसरे चौराहों की तुलना में ज्यादा रखी जाएगी। यहां से भी मेट्रो लाइन क्रॉस होगी। 


लंबा बनाया जाएगा फ्लाइओवर
पलासिया और माथुरा चौराहों पर लंबा फ्लाइओवर बनाया जाएगा ताकि इन दोनों चौराहों को कवर किया जा सकेगा। खजराना और रीगल की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। इसी कारण यहां पर बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे ताकि दोनों चौहारों को कवर किया जा सके। इन फ्लाइओवर की सर्वे रिपोर्ट सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रखी गई है। अब इस रिपोर्ट को जनप्रतिनि​धियों के सामने भी रखा जाएगा। यदि जनप्रतिनि​धि कुछ बदलाव के लिए कहते हैं तो इसमें बदलाव किया जा सकता है। इन फ्लाइओवर का निर्माण नगर निगम इंदौर और विकास प्राधिकरण इंदौर द्वारा किया जाएगा।