मूंग के भाव में आया उछाल, 200 रूपये तक बढे भाव
इंदौर मंडी में मूंग की सरकारी खरीदी की चर्चा दिनभर बनी रही। शाम को खरीदी प्रारंभ होने की खबर से भाव में 200 रुपए क्विंटल की तेजी आई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी करेंगी और पंनजीयन 19 जून से प्रारंभ होगा।
कच्चे मालों में आई तेजी से मिलर्स ने मूंग दाल के दाम 100 रुपए क्विंटल बढ़ाएं। तुवर में मंदी का वातावरण बना रहा। व्यापारियों का कहना है कि आम का सीजन समाप्त होने पर ही तुवर दाल में खरीदी बढ़ने की उम्मीद है।
मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5475, ऑस्ट्रेलिया 5625, तुवर लेमन 6125 व उड़द एफएक्यू 6700 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5700 से 5750, डंकी 5000 से 5100, विशाल 5450 से 5550, काबुली चना 8500 से 9000, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5300 से 5400, मसूर 6050 से 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6600, महाराष्ट्र लाल 6500 से 6800,
कर्नाटक 6700 से 6800, निमाड़ी 6000 से 6300, मूंग बेस्ट नया 6500 से 6600, एवरेज 6200 से 6400, उड़द नया गर्मी का 6400 से 7000, बोल्ड 7200 से 7400, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।