Movie prime

दालों में छाई मंदी, चने का 75 रुपए भाव टूटा 

 

इंदौर की छावनी अनाज मंडी में बैतुल लाईन से नई टोली (बुली) अरिहंत कॉपोरेशन के यहां 251 कट्टेे आए, जो ब्रोकर्स सुरेश हेड़ा के माध्यम से 4351 रुपए में मदन ऑयल ने खरीदी की। 

मंडी में हल्की क्वालिटी के मूंग की आवक अधिक होने से इसमें लेवाली ठंडी हो गई है। वैसे भी दाल मिलों की खरीदी सुस्त रहने से दलहनों में मंदी छाई हुई है। चने मे 50 से 75 रुपए भाव टूटा है।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5575, ऑस्ट्रेलिया 5550, तुवर लेमन 6350 व उड़द एफएक्यू 6850 रुपए।

दलहन: चना कांटा 5700 से 5750, डंकी 5000 से 5200, विशाल 5450 से 5500, काबुली चना 8500 से 9000, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5300 से 5400, मसूर 6050 से 6100, 

तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6800, महाराष्ट्र लाल 6800 से 7000, कर्नाटक 6900 से 7000, निमाड़ी 6200 से 6500, मूंग बेस्ट नया 6700 से 6800, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7000 से 7800, मसूर दाल 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7400 से 7500, फूल 8600 से 8800, बेस्ट तुवर दाल 9100 से 10200, ब्रांडेड तुवर दाल 10600, मूंग दाल 8700 से 8900, मूंग मोगर 9400 से 9500, बोल्ड 9800 से 9900, उड़द दाल 8700 से 8900, उड़द मोगर 9800 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।