Movie prime

थोक मंडी में प्याज के भाव में उछाल
 

 

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में बेस्ट प्याज में तेजी का रुख रहा। मंडी में प्याज की कुल 50 हजार, आलू की 8 हजार व लहसुन की 9 हजार बोरी आवक हुई। लहसुन ऊंटी 9000 से 9500, देशी बोल्ड 7500 से 8000, 

बारिक 4000 से 6000, आलू चिप्स 1500 से 1600, ज्योति 1600 से 1700, प्याज महाराष्ट्र का 1600 से 1700, देशी 900 से 1100, हल्की क्वालिटी 400 से 700 रुपए क्विटंल रहा।

इंदौर मावा 340 रु. किलो। उज्जैन मावा 260 रु. किलो। रतलाम मावा सफेद (बर्फी) २८0, सफेद (दानेदार) २८0, पीला २६0 रु. किलो।

डेयरी भाव: थोक में पनीर 300, रिटेल में 340, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 460, रिटेल में 490, थोक में घी 560 रु.।

इंदौर मंडी में चावल के भाव

इंदौर की दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11000 से 12000, तिबार 9500 से 10500, दुबार 8500 से 8900, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4000 से 7000, 

दुबराज 4500 से 5500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, परमल 3500 से 3800, हंसा सेला 3600 से 3800, हंसा सफेद 3000 से 3200, पोहा 4800 से 5500 रुपए।

3000 बोरी गेहूं की आवक: इंदौर. छावनी अनाज मंडी में गेहूं की 3000 बोरी आवक हुई। लेवाली का समर्थन मिलने से भाव तेज रहे। मिल क्वालिटी गेहूं 2625 से 2650, लोकवन गेहूं 2800 से 2850, मालवराज 2600 से 2625, पूर्णा 2700 से 2750, मक्का 2275 से 2300 रुपए क्विटंल बिकी।