Indore News: इंदौर की बदलेगी किस्मत, 27 अप्रैल को होगा मेगा IT कॉन्क्लेव
IT Conclave Indore: मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर की अब किस्मत बदलने जा रही है। यह बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि 27 अप्रैल को इंदौर शहर में होने जा रहे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य आईटी कॉन्क्लेव के आयोजन में देश-विदेश की 500 से अधिक टेक्नोलॉजी कंपनियों इंदौर में एयरपोर्ट कोई का इन्वेस्टमेंट कर सकती है। जिससे शहर में विकास के नए दरवाजे तो खुलेंगे ही खुलेंगे साथ ही साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
मध्य प्रदेश राज्य को जोड़ा जाएगा डिजिटल इंडिया अभियान से
मध्य प्रदेश राज्य में डॉक्टर मोहन यादव सरकार प्रदेश को डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इंदौर शहर में
27 अप्रैल को होने जा रहे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य आईटी कॉन्क्लेव के आयोजन को डिजिटल इंडिया अभियान से राज्य को जोड़ने और आईटी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रदेश सरकार इस कॉन्क्लेव के आयोजन से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने हेतु भी कदम बढ़ा रही है। इससे इंदौर शहर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी विकास तेज गति से रफ्तार पकड़ेगा।
इंदौर के साथ MP में लाखों सरकारी कर्मचारियों हेतू मोहन यादव सरकार ने की ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ी घोषणा
डॉ मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए हर दिन बड़ी घोषणा कर रही है। प्रदेश में पिछले लगभग 9 वर्षों से रुकी हुई सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने हेतु सरकार पहले ही हरी झंडी दे चुकी है। अब मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ट्रांसफर नीति को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
प्रदेश में 1 मई से शुरू होंगे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर
मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की स्थानांतरण नीति 2025 का प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में टेबल पर रखा जाएगा। प्रदेश सरकार से स्थानांतरण नीति को हरी झंडी मिलने के बाद राज्य में 1 मई से 31 मई 2025 तक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे।