Movie prime
धनतेरस पर सराफा बाजार में बरसा धन, 7 करोड़ रुपए का अनुमानित कारोबार
 

धनतेरस पर शनिवार को सोना-चांदी बाजार में जोरदार खरीदी रही। सराफा बाजार रात 10 बजे से भी अधिक समय तक खुला रहा। वर्षभर में दीपावली की धनतेरस को ही सोना-चांदी की खास भीड़ भरी बिक्री होती है और यह परंपरा भी बन चुकी है। हालांकि गत वर्ष की धनतेरस से इस वर्ष की धनतेरस तक 40% सोना-चांदी में भाव वृद्धि हो चुकी है।

इस समय भाव खासे महंगे हैं लेकिन धनतेरस को खरीदारों का उत्साह बाजार में खूब देखा गया है। इधर सोना 132051 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 167500 रुपए प्रति किलो हो गई। सोना एक दिन पूर्व 133100 रुपए रहा था जो 1000 रुपए घट गया। चांदी 172500 बिकी जो 5000 रुपए घटकर 167500 हो गई।

मशीन दोपहर बाद बंद हो गई। इधर सराफा के सोना-चांदी ब्रोकरेज कैलाश चंद कौशिक ने बताया धनतेरस को खासकर लंकिट, पायजेब, हाथ की पाटली, चांदी का सिक्का के अलावा अन्य छोटे-बड़े सोना-चांदी सोना-चां के अइटम भी बिक्री में शुमार रहे। देखा जाए तो धनतेरस पर ही सराफा बाजार में जोरदार खरीदी सहती है। इसके बाद खरीदी नॉमिनल हो जाती है। इस साल सोना-चांदी के भाव भारी होने से दो माह से सराफत्र बाजार में भारी उथल-पुथल रही।