आधी रात काजल राघवानी संग खेसारी लाल ने किया 'आहो एह ओरिया' पर जबरदस्त रोमांस, देखें Video
भोजपुरी गाने आज के समय में सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुने जाते हैं। शादी विवाह में भोजपुरी गाने खूब बजाए जाते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव जब भी साथ आते हैं तो उनकी जोड़ी धमाल मचाती है।
आजकल सोशल मीडिया पर काजल और खेसारी लाल यादव की फिल्म 'नागदेव' का सुपरहिट गाना 'आहो एह ओरिया' आजमगढ़ वायरल हो रहा है जिसको अभी तक यूट्यूब पर 29 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
'आहो एह ओरिया' गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने साथ में गया है जिसमें काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल जबरदस्त रोमांस करते हैं। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखा है। यह गाना लोगों के दिलों को छू रहा है। मधुकर आनंद ने इसको संगीत दिया है।
ब्लॉकबस्टर हुआ है यह गाना
'आहो एह ओरिया' गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। काजल राघवानी और खेसारी लाल का यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने पर लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं।

