Bangla Song: तोसिबा बेगम का ‘Kalachan' गाना यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो
Bangla Song: बंगाली इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर तोसिबा बेगम का ‘Kalachan' गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। इस बंगाली गाने (Bengali song) को पसंद करने वालों की संख्या करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में पहुंच चुकी है। तोसिबा बेगम (Tosiba Begum) की सुरीली आवाज को पसंद करने वाले इन लोगों द्वारा यह गाना बार-बार सुना जा रहा है। गाने का टाइटल ‘Kalachan' रखा गया है। इस गाने को पश्चिम बंगाल के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी बंगाली म्यूजिक (Bengali music) को पसंद करने वाले लोगों द्वारा खूब सुना जा रहा है। गाने ने लोकप्रियता के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
यूट्यूब 300 मिलियन के लगभग देखा जा चुका है यह गाना
तोसिबा बेगम के सुपरहिट बंगाली गाने (Bengali song) को यूट्यूब पर 300 मिलियन बार देखा जा चुका है। यानी अब तक इस गाने को तीन अरब के लगभग लोग देख चुके हैं। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 9 लाख के लगभग इस गाने को अब तक लाइक मिल चुके हैं। इस गाने को 22 अप्रैल 2023 को ‘Burnabee Records' नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। यह गाना रिलीज हुई लगभग 2 वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
नफीसा नुसरत के डांस स्टेप्स में लोगों का जीता दिल
तोशीबा बेगम की आवाज में गाए गए बंगाली गाने (Bengali song) ‘Kalachan' में नफीसा नुसरत (Nafisa Nushrat) के डांस स्टेप्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने में नफीसा ने कमाल का डांस और अभिनय किया है। गाने में नफीसा की अलिफ चौधरी (Alif Chowdhury) के साथ गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने की लिरिक्स सलाउद्दीन सागर द्वारा लिखे गए हैं। फैंस गाने को देखकर नफीसा नुसरत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक फैंस नहीं युटुब के कमेंट बॉक्स में बंगाली भाषा में लिखा, ‘এই গান টা যেহেতু প্রতিদিন শুনি তার জন্য স্মৃতিতে হিসেবে রেখে গেলাম তারপর লাইক দেখে বুঝতে পারবো কতজন গানটা শুনতে এসে পড়ে গেল'।
वहीं एक अन्य यूजर्स बंगाली भाषा में लिखते हैं कि ‘এই গানটা যেহেতু প্রতিদিন শুনি তার জন্য স্মৃতি হিসেবে কমেন্ট রেখে গেলাম এরপর লাইক দেখে বুঝতে পারবো কতজন গানটা শুনতে এসে কমেন্ট পড়ে গেলো'। इसके अलावा भी इस गाने पर यूजर्स के ढेर सारे मजेदार कमेंट्स आए हैं।