Movie prime

Bhojpuri song: खेसारी लाल के इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

खेसारी लाल के इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
 

Bhojpuri song: भोजपुरी हिट मशीन खेसारी लाल यादव का कोई गाना इंटरनेट पर अपलोड होने के बाद हिट ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। जब भी इनका कोई नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri song) यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है तो उसे देखने वालों की इंटरनेट पर भीड़ लग जाती है। 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर ही अपने गानों को लेकर वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर खेसारी ने कमाल कर दिया है। खेसारी का ‘कलकतवा के लईकी' गाना छप्पर फाड़ व्यूज हासिल करने में सफल रहा है। इतना ही नहीं इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ने यूट्यूब के ट्रेंड्स में भी अपनी जगह बनाई है। इस गाने का नाम है  ‘कलकतवा के लईकी' जो इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। 

खेसारी ने इस गाने को आवाज देने के साथ लगाया जोरदार डांस तड़का 

इंटरनेट पर तहलका मचा रहे ‘कलकतवा के लईकी' गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने आवाज देने के साथ इस गाने में जोरदार डांस का भी तड़का लगाया है। 
पाठकों को बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद ही  खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। 

खेसारी और खुशी कक्कड़ (Khushi kakkar) की आवाज में आया ये गाना भोजपुरी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में शिवानी सिंह खेसारी लाल यादव से काला जादू के बारे में बात कर रही है। बता दें कि कोलकाता का काला जादू देश में काफी प्रचलित है। यहां इस तरह के गाने खूब सुने जाते हैं और पसंद किए जाते हैं। अब ये गाना ‘कलकतवा के लईकी' भी लगातार छाया हुआ है। 

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को अपनी आवाज देने वाले सिंगर खेसारी लाल यादव ने ही शिवानी सिंह (Shivani Singh) के साथ मिलकर इसमें धमाकेदार डांस तड़का लगाया है। अब ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है।