भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने गाने ‘हरी हरी ओढ़नी’ से इंटरनेट पर छा गए हैं! यह गाना पिछले कुछ हफ्तों से लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसकी लोकप्रियता आसमान छू रही है. ऐसा लग रहा है मानो यह गाना पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है! गाने का वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और व्यूज की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वीडियो में हीरोइन के तीखे तेवर और उनका जबरदस्त डांस लोगों को बार-बार पसंद आ रहा है.
इस धमाकेदार गाने में पवन सिंह की भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ केमिस्ट्री देखने लायक है. दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन कमाल की लग रही है और यही वजह है कि दर्शक इसे इतना पसंद कर रहे हैं. डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज़ हुआ है।
गाने में डिंपल सिंह के एक्सप्रेशन कमाल के हैं और उनका दिलकश अंदाज दर्शकों का मन मोह रहा है. म्यूजिक वीडियो का फिल्मांकन भी बेहद शानदार है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। इस सुपरहिट गाने को पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है और उनके साथ लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव हैं।
इस गाने के बोल जाने-माने गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है।
‘हरी हरी ओढ़नी’ से पहले भी पवन सिंह का एक और गाना ‘मोबाइल के जमाना में भेजलू ह चिट्ठी’ रिलीज हुआ था, जो उनकी सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ का हिस्सा था। पवन सिंह लगातार एक के बाद एक हिट गाने देकर भोजपुरी म्यूजिक जगत में अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं

