Bollywood Hit Song: 50 साल पुराना यह सदाबहार हिन्दी गाना आज भी करता है बॉलीवुड पर राज, यूट्यूब पर देखा जा रहा है बार-बार
Evergreen Hindi Song: देश में लाखों-करोड़ों संगीत प्रेमियों द्वारा आज भी पुराने हिंदी गानों को खूब सुना जाता है। हिंदी सिनेमा की कई ऐसे सदाबहार गाने (Evergreen Hindi song) हैं जो 50-60 वर्षों बाद भी यूट्यूब पर लोगों द्वारा बार-बार देखे जा रहे हैं। इन्हीं में से एक हिंदी गाना ‘परबत के पीछे' भी यूट्यूब पर लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। यह गाना 50 साल पुराना होने के बाद भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस सदाबहार गाने (Evergreen Hindi song) को आज भी यूट्यूब पर करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स आज भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। यह गाना आज से लगभग 50 साल पहले सन 1976 में बनी हिंदी फिल्म ‘महबूबा' का है।
राजेश खन्ना और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया यह सदाबहार गाना
सदाबहार हिंदी गाने ‘परबत के पिछे' ने संगीत प्रेमियों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ रखी है। 50 साल पुराना यह गाना (old Hindi song) अपने जमाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Rajesh Khanna and Hema Malini) पर फिल्माया गया है। पर्वतों की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया यह सदाबहार गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि 70 के दशक में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की जोड़ी को सबसे सुपरहिट जोड़ियां में से एक माना जाता था। इस जोड़ी ने हिंदी संगीत प्रेमियों को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। राजेश खन्ना और हेमा मालिनी सुपरहिट गाने ऐसे ही जिन्हें आज भी लोगों द्वारा खूब सुना जाता है।
लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने दी है इस सदाबहार गाने को आवाज
देश में आज भी करोड़ों लोगों की पहली पसंद बना बॉलीवुड का सुपरहिट गाना (superhit old Hindi song) ‘परबत के पिछे' नए गानों को बराबर की टक्कर दे रहा है। इस गाने को महान गायिका लता मंगेशकर और किशोर कुमार (Lata Mangeshkar and Kishore Kumar song) ने अपनी आवाज दी है।
इस गाने में लता मंगेशकर और किशोर कुमार की मीठी आवाज आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों के सीधे दिल में उतर रही है। इस गाने को म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया है। गाने का शानदार म्यूजिक सुनकर लोग अपने आप को इस गाने को गुनगुनाने से रोक नहीं पाते हैं। यह गाना आज भी देश में करोड़ों संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है.