Bollywood Old Song: 3 मिनट 21 सेकंड का किशोर कुमार का यह गाना 55 वर्षों से नफरत करने वालों के सीने में भर रहा है प्यार, 5 दशक बाद भी नहीं हुई लोकप्रियता कम
Kishore Kumar Evergreen Song: बॉलीवुड के स्वरों की सरताज किशोर कुमार की आवाज में 1970 में डब किया गया ‘नफरत करने वालों के' टाइटल से 3 मिनट 21 सेकंड का यह गाना (Kishore Kumar song) पिछले 56 वर्षों से लोगों के दिलों में प्यार भरने का काम कर रहा है। वैसे तो किशोर कुमार के कई गाने हैं, जो आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों के फेवरेट बने हुए हैं।
लेकिन 1970 में बने ‘नफरत करने वालों के' गाने (Old Hindi Song) का पिछले 56 वर्षों से दर्शकों पर अलग ही लेवल का क्रेज दिखाई दिया है। यह गाना (Old Song) 56 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी पुराना नहीं हुआ है। 1970 में किशोर कुमार के इस सुपरहिट गाने को लोगों द्वारा जितना पसंद किया गया था उतना ही पसंद आज के दौर में भी किया जा रहा है।
किशोर कुमार (Kishor Kumar) बॉलीवुड की ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग और गायकी से लेकर डायरेक्शन तक में भी खूब नाम कमाया और अपने दौर में सफलता के झंडा गाढ़ दिए थे। किशोर कुमार (Kishore Kumar) हिंदी सिनेमा के ऐसे लीजेंड सिंगर में से एक है जो अपनी आवाज के बल पर हमेशा हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं।
1929 में मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ने दिलीप कुमार से लेकर सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), जीतेंद्र, देव आनंद, शशि कपूर, ऋषि कपूर, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) सहित कई पीढ़ियों के प्रमुख कलाकारों को अपनी आवाज दी थी। इनकी आवाज में 1970 में बॉलीवुड के महान सितारे देव आनंद (Dev Anand) और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर फिल्माए गए ‘नफरत करने वालों के' गाने को आज भी लोगों को पसंद करते हैं।
दिल को छू जाते हैं किशोर कुमार के इस 56 वर्ष पुराने गाने (Old Hindi Song) के बोल
किशोर कुमार की सुरीली आवाज में
कई सदाबहार गाने (Evergreen Hindi Song) ऐसे रहे हैं जिन्होंने समय के फेर को बदल दिया और कई पीढ़ियों से उनके गानों का खुमार लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। आज भी लोग किशोर कुमार के गाने सुनते और पसंद करते हैं। 70 के दशक में रिलीज हुए उनके सुपरहिट गाने ‘नफरत करने वालों के' (Kishore Kumar Hit song) का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। किशोर कुमार की सुरीली आवाज में देव आनंद और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) पर फिल्माए गए सुपरहिट हिंदी गाने (Superhit Old Hindi Song) ‘नफरत करने वालों के' को पांच दशक का समय भी जाने के बाद भी यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है।
इस सदाबहार गाने (Evergreen Hindi Song) को देखकर हिंदी संगीत प्रेमियों द्वारा किशोर कुमार की आवाज कि आज भी खूब तारीफ की जा रही है। 70 के दशक में बने इस सुपरहिट गाने (70's Superhit Hindi Song) को कल्याणजी और आनंदजी ने मधुर संगीत से संवारा था।
1970 की बॉलीवुड हिंदी फिल्म “जॉनी मेरा नाम" का 'नफरत करने वालों के' गाने की ध्वनि और स्वर दोनों में किशोर दा की शैली और सीमा का प्रमाण है। इस सदाबहार गाने (Evergreen Old Hindi Song) के बोल मशहूर गीतकार इंदीवर जी ने लिखे थे। यह गाना 56 वर्षों का समय बीत जाने के बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है।