Movie prime

ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये एक्शन और थ्रिलर वेब सीरीज,  मनोरंजन का देंगी डबल डोज

 

यह वीकेंड फुल एंटरटेनर रहने वाला है। वजह है एक से बढ़कर एक नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी। इसमें क्राइम थ्रिलर का रोमांच है, रोमांस का तड़का है। सनी देओल का दमदार एक्शन है और छल कपट की एक ऐसी दुनिया है, जिसमें गोते लगाते हुए आपका समय कब बीत जाएगा, पता नहीं चलेगा। आइए नजर डालते हैं इस हते रिलीज हो रही वेबसीरीज और फिल्मों पर।

स्टोलन
अभिषेक बनर्जी स्टारर क्राइम-थ्रिलर स्टोलेन 4 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। करण तेजपाल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म राजस्थान के एक गांव की कहानी है। यहां रेलवे स्टेशन से एक बच्ची को किडनैप किया जाता है। दो भाई हैं, जो उस बच्ची की मां के लिए आगे आते हैं। अपराध और भ्रष्टाचार की भूलभुलैया में फंसी इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी जैसे अन्य कलाकार हैं।

जाट
सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं दिखा पाई। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश में करीब 88.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, सनी के एक्शन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म 5 जून से नेटलिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

छल कपट: द डिसेप्शन
छल कपट: द डिसेप्शन एक क्राइम-थ्रिलर है। श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में हैं। उनके साथ रागिनी द्विवेदी, काया अहलावत, याहवे शर्मा और अनुज सचदेवा भी हैं। सीरीज की कहानी एक शादी समारोह में हुई हत्या से शुरू होती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, रहस्यों से पर्दा उठता है। सीरीज, 6 जून से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

द सर्वाइवर्स
इस सीरीज की कहानी तस्मानिया के एक भूतिया तटीय शहर एवलिन बे की है। कीरन इलियट (चार्ली विकर्स) अपने बीमार पिता की देखभाल करने के लिए पंद्रह साल बाद घर वापस आता है। उसकी वापसी एक विनाशकारी तूफान की यादें ताजा करती है। यह सीरीज जेन हार्पर के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसे 6 जून से नेटलिक्स पर देख सकते हैं। 

टूरिस्ट फैमिली

यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। बीते दिनों इसकी खूब चर्चा रही है। बॉक्स ऑफिस पर 61.19 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म की कहानी धर्मदास (एम. शशिकुमार), उसकी पत्नी वासंती (सिमरन) और उनके दो बेटों की है। ये श्रीलंका में महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझते हुए चेन्नई आकर रहने लगते हैं, लेकिन उनकी असली पहचान से पर्दा उठने का खतरा मंडराने लगता है। कहानी आगे नया मोड़ लेती है। फिल्म दो जून को जिओ हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। 

टायर्स सीजन 2
टायर्स सीजन 2 में इस बार वैली फोर्ज ऑटोमोटिव सेंटर को नई चुनौतियों का सामना करना है। विल (स्टीव गेरबेन) और उनके चचेरे भाई शेन (शेन गिलिस) अपने बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश में हैं। इसमें पेशेवर चुनौतियाें के साथ ही आपसी साझेदारी की भी परीक्षा है। सीरीज नेटलिक्स पर स्ट्रीम हो रही है