Movie prime

फिल्म 'Housefull 5' के गीत 'लाल परी' ने मचाया धमाल, 100 मिलियंस किए क्रॉस

 

Laal Pari Song: फिल्म 'हाउसफुल 5' का पहला Song 'लाल परी' 3 मई 2025 को रिलीज़ हुआ था और रिलीज़ होने के 24 घंटे में ही 21 मिलियन से अधिक व्यूज़ प्राप्त कर लिए, जिससे यह एक वायरल हिट बन गया। यह गाना एक पार्टी एंथम के रूप में उभरा है, जिसमें आकर्षक बीट्स और हुक स्टेप्स हैं। गाने की पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़े।'हाउसफुल 5' के पहले गाने  'लाल परी' ने रिलीज़ के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।Yo Yo Honey Singh की बीट्स, ग्लैमरस वीडियो और फिल्म की स्टार-स्टडेड कास्ट ने मिलकर इसे एक पार्टी एंथम बना दिया है। जिससे इसकी व्यूअरशिप लगातार बढ़ती जा रही है।

गाने की जानकारी

इस गाने में  Yo Yo Honey Singh और Simar Kaur ने आवाज़ दी है। जैसा की आप सभी जानते है की Honey Singh ने जितने भी गीत अभी तक लिखे और गायें है सभी पोपुलर हुए है। Honey Singh लगभग जिस गाने में आवाज़ देते है उस में संगीत भी वही देते है। इसी प्रकार Honey Singh ने इस गाने में भी संगीत खुद ही दिया है।

इस गाने को  Honey Singh ने Alfaaz के साथ मिलकर लिखा है। इस गाने के निर्देशक Tarun Mansukhani है। इस गाने में कोरियोग्राफी Remo D’Souza ने की है। कोरियोग्राफी का मतलब Remo D’Souza ने इस गाने में कलाकारों को डांस स्टेप्स सिखाए है। गाने का वीडियो एक शानदार क्रूज़ सेट पर फिल्माया गया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट – Akshay Kumar, Abhishek Bachchan, Riteish Deshmukh, Jacqueline Fernandez, Sonam Bajwa, Nargis Fakhri, Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Nana Patekar, Chitrangada Singh, Chunky Pandey, Johnny Lever, Shreyas Talpade, Soundarya Sharma, Nikitin Dheer, और Akashdeep Sabir – डांस करते हुए नज़र आते हैं।

डांस स्टेप चोरी का आरोप
गाने के हुक स्टेप को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। Content creator Sandip Brahmin ने आरोप लगाया है कि कोरियोग्राफर Remo D’Souza ने उनके द्वारा पहले से बनाए गए डांस स्टेप्स की नकल की है। उन्होंने अपने पुराने वीडियो के साथ तुलना करके यह दावा किया। हालांकि, Remo D’Souza की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

गाने की सफलता
'लाल परी' गाने ने रिलीज़ के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। गाने के हुक स्टेप्स और आकर्षक संगीत ने दर्शकों को आकर्षित किया है। इस गाने ने पार्टी प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना ली है और फिल्म की प्रमोशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस गाने ने रिलीज़ के पहले 24 घंटों में ही 21 मिलियन से अधिक व्यूज़ पार कर लिए, जो इसे 2025 के सबसे तेजी से वायरल होने वाले बॉलीवुड गानों में से एक बनाता है।फिलहाल इस गाने ने 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।सोशल मीडिया पर इसके हुक स्टेप्स की रील्स और शॉर्ट्स की बाढ़ आ गई है।