Movie prime

Romantic Hindi Song: ‘आज की रात' गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर पहुंचा 900 मिलियन के करीब, देखें वीडियो 

‘आज की रात' गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर पहुंचा 900 मिलियन के करीब, देखें वीडियो 
 

Tamanna Bhatia Song: देश में हिंदी गानों को सुनने वालों की संख्या करोड़ों में है। लोग अक्सर अपनी दुकान दूर करने और अपनी बोरियत को खत्म करने हेतु हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी, हरियाणवी सहित विभिन्न भाषाओं के गाने सुनते हैं। हिंदी भाषा के कई गाने ऐसे हैं जो आज भी इंटरनेट की दुनिया पर धमाल मचा रहे हैं। यूट्यूब पर व्यूज के मामले में यह गाने सैंकड़ों मिलियन में पहुंच चुके हैं।  

आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं यह हिंदी गाना दक्षिण भारत की सुपरस्टार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया है। यह गाना लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने को देखकर लोग तमन्ना भाटिया के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यूट्यूब पर पहुंचा 900 मिलियन के करीब 

तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया यह हिंदी गाना यूट्यूब पर करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 870 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। इंटरनेट की दुनिया में इस गाने ने नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं। यह गाना यूट्यूब पर 24 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया था। इतने कम समय में इतने अधिक व्यूज मिलन इस गाने की लोकप्रियता को दर्शाता है। लोग आज भी इस गाने को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। 

मधुबंती बागची और दिव्या कुमार की आवाज में गया गया है यह गाना

बॉलीवुड की दुनिया में सुपर-डुपर हिट गानों में सोमवार आज की रात गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में मधुबंती बागची और दिव्या कुमार की आवाज को लोगों का खूब प्यार मिला है। हिंदी सिनेमा के इस सुपरहिट गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। गाने म्यूजिक सचिन ने दिया है और डायरेक्शन का काम अमर कौशिक ने किया है। 

तमन्ना भाटिया की मनमोहक अदाओं के लोग हुए दीवाने 

आज की रात हिंदी गाने को देखकर दक्षिणी भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की मनमोहक अदाओं को देखकर लोग दीवाने हो गए हैं। इस सुपरहिट गाने को देखकर फैंस तमन्ना भाटिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तमन्ना भाटिया की लोकप्रियता को भी इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। यहीं कारण है कि अब तमन्ना भाटिया दक्षिण भारतीय सिनेमा से बाहर निकालकर पूरे देश और दुनिया में एक चर्चित चेहरा बन चुकी है। लोग हजारों की संख्या में तमन्ना भाटिया की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।