Sapna Chaudhary Video: सपना चौधरी के ठुमकों ने हिलाया हरियाणा, यूपी और बिहार, देखें वीडियो
Sapna Chaudhary Song: सपना चौधरी ने एक धमाकेदार गाने पर ठुमकों की बारिश से पुरा हरियाणा, यूपी और बिहार हिला दिया है। सपना चौधरी का हरियाणवी गाने पर डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सपना चौधरी इस गाने पर स्टेज पर परफॉर्म करती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ‘खुले खुले बाल' गाने पर सपना चौधरी का डांस वीडियो हरियाणा के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। हरियाणवी गाने (Haryanvi song) ‘खुले खुले बाल' को राजस्थान में भी काफी पसंद किया जा रहा है।
इस हरियाणवी गाने को मासूम शर्मा ने दी है आवाज
हरियाणा प्रदेश के मशहूर गायकार मासूम शर्मा ने ‘खुले खुले बाल' गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के लिरिक्स बिट्टू सोरखी द्वारा लिखे गए हैं और कंपोज भी उन्हीं द्वारा ही किया गया है। यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब ट्रेड कर रहा है।
सपना चौधरी का इस गाने पर डांस वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है। सपना चौधरी का डांस वीडियो (Sapna Choudhary dance video) हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान राज्य में सबसे अधिक देखा जा रहा है। सपना चौधरी द्वारा सूट पहनकर इस हरियाणवी गाने पर किए गए डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है।
सपना चौधरी अपनी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हरियाणवी गानों पर डांस करने के अलावा इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो बनाकर भी डालती रहती हैं। लोगों द्वारा उनके ड्रेस कोड को भी काफी पसंद किया जाता है।