Movie prime

बॉलीवुड में वापसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, फैंस के लिए खुशखबरी

 

Bollywood Comeback: हॉलीवुड में शानदार करियर बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा का दिल अब भी भारत और हिंदी सिनेमा से जुड़ा हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा कि उन्हें बॉलीवुड और इंडिया की बहुत याद आती है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही भारत में एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान जब उन्होंने भारत के एक मीडिया हाउस से बात की तो कहा, “मैं इंडिया और हिंदी फिल्मों को बहुत मिस करती हूं।” इस बयान ने फैंस को उत्साहित कर दिया है।

खबर है कि प्रियंका एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म SSMB29 से भारत में वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे होंगे और इसे माइथोलॉजिकल थ्रिलर बताया जा रहा है।

इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ का भी हिस्सा हो सकती हैं, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। हालांकि इसकी शूटिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।प्रियंका को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन उन्होंने इसे इंटरनेशनल कमिटमेंट्स के कारण ठुकरा दिया।

प्रियंका की साफ बातों से जाहिर है कि वो बॉलीवुड को भुला नहीं पाई हैं और अब दोबारा पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनके इस इमोशनल कनेक्शन ने फैंस के बीच फिर से उम्मीद जगा दी है।