Pawan Singh and Shilpi Raj Song: पवन सिंह के बिंदास अंदाज और शिल्पी राज की मधुर आवाज ने लोगों पर किया जादू, ‘बबुआन' गाना पहुंचा 150 मिलियन के करीब
Bhojpuri Trending Song: पवन सिंह और शिल्पी राज का एक गाना इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। शिल्पी राज की मधुर आवाज और पवन सिंह के बिंदास अंदाज वाले इस कोंबो पैक गाने को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पवन सिंह और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना बबुआन इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा हैं। इस गाने को यूट्यूब पर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। यह गाना भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Bhojpuri Power Star Pawan Singh and Chandni Singh) और भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। पावर स्टार के साथ चांदनी सिंह केमिस्ट्री को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। चांदनी सिंह के साथ ‘बबुआन' गाने में दर्शकों को पवन सिंह का भोजपुरिया अंदाज देखने को मिला है।
शिल्पी राज और पवन सिंह की भोजपुरी गाने ‘बबुआन' में आवाज फैंस कर रहे हैं पसंद
भोजपुरी गाने ‘बबुआन' में पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज को फैंस खुब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज की मधुर आवाज और पावर स्टार पवन सिंह के भोजपुरिया अंदाज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
‘बबुआन' गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम एसबीआर ने दिया है। कोरियोग्राफर का काम विशाल गुप्ता ने किया है। इस गाने को बिहार के साथ राजस्थान में भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। फैंस द्वारा गाने को देखकर पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह की भी खूब तारीफ की जा रही है।
यूट्यूब पर ‘बबुआन' गाना पहुंचा 150 मिलियन के करीब
पवन सिंह और शिल्पी राज (Pawan Singh and Shilpi Raj song) की आवाज में गाए गए भोजपुरी गाने ‘बबुआन' का नशा अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 1 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया था और 150 मिलियन के करीब पहुंच चुका है। यूट्यूब पर ‘बबुआन' गाने (Babuan Bhojpuri Song) को देखने वाले लोगों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। 10 लाख के लगभग लोग इस गाने को यूट्यूब पर लाइक भी कर चुके हैं। इस गाने के व्यूज जिस प्रकार से बढ़ रहे हैं, उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल की है गाना 200 मिलियन की करीब भी पहुंच जाएगा। इस गाने के बाद पवन सिंह की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।