Bhojpuri Video: पवन सिंह का मोनिका मिश्रा के साथ वीडियो हो रहा है जमकर वायरस, फैंस बोले ना घर का रहा ना घाट का
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का मोनिका राजपूत के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खुब वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर फैंस पवन सिंह की जमकर क्लास लगा रहे हैं। मशहूर गायक-अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) मोनिका मिश्रा के साथ वीडियो को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया स्टार मोनिका मिश्रा (Monica Mishra) के साथ पवन सिंह के वीडियो में इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह के कई विवादित वीडियो सामने आ चुके हैं और अब एक बार फिर नई वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
फैंस ने पवन सिंह (Pawan Singh) की लगाई जमकर क्लास
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह स्टेज पर मोनिका मिश्रा के कंधे पर हाथ रखते हुए बोल रहे हैं कि भगवान ने अगर मोनिका मिश्रा को मोनिका सिंह बना दिया होता तो हम कुछ ट्राय करते। इसके बाद पवन सिंह को ट्रोल करने वाले कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर्स ने लिखा, ये अय्याश है दोगला ।जो अपनी बीबी का नहीं हुआ और औरतों का क्या करेगा इज्जत।
वहीं एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पेट्रोल करते हुए लिखा कि यह आदमी ना घर का रहा ना घाट का। कुछ यूजर्स नहीं इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए लिखा है कि जो व्यक्ति महिला का सम्मान नहीं कर सकता वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
भोजपुरी गायक पवन सिंह स्टेज पर मोनिका मिश्रा के कंधे पर हाथ रखकर बोल रहे हैं, भगवान ने अगर मोनिका मिश्रा को मोनिका सिंह बनाया होता तो कुछ ट्राय करते। pic.twitter.com/SaqouRMAja
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) May 23, 2025