Movie prime

'छुआ ना राजा लागे बड़ी लाज' गाने पर पवन सिंह ने काजल राघवानी संग किया जमकर डांस , Viral VIDEO ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

 

 पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ पवन सिंह अपने सिंगिंग स्टाइल के लिए भी पसंद किए जाते हैं। जब भी एक्टर का कोई नया गाना रिलीज होता है सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।
 

ट्रेंड हो रहा है काजल राघवानी का गाना


आजकल सोशल मीडिया पर पवन सिंह और काजल राघवानी का एक गाना ' 'छुआ ना राजा लागे बड़ी लाज ' यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और इसमें काजल और पवन का डांस लोगों का दिल जीत रहा है।

 इस गाने में काजल राघवानी अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों का दिल चुरा रही है। दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री दिख रही है जो लोगों को अपना दीवाना बना रही है। गाने पर अभी तक 14 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुका है। गाने में काजल राघवानी का देसी अंदाज और पवन सिंह का रोमांटिक डांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

 इस गाने में आप देख सकते हैं कि काजल राघवानी में सफेद साड़ी पहनी हुई है। वह बेहद हॉट लग रही है और उनकी खूबसूरती भी निखर गई है। सुपरहिट गाना लोगों के दिलो को छू रहा है।

 भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन है काजल राघवानी


 काजल राघवानी को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभी एक्ट्रेस का कोई नया गाना आता है  वह तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।