Movie prime

New Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए भोजपुरी गाने ‘जवार हो या जिला' ने खेसारी लाल को दी कड़ी टक्कर, देखें वीडियो

 

Pawan Singh New Song:  भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह खेसारी लाल का नया गाना आते ‘जवार हो या जिला' भोजपुरी गाना यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। पवन सिंह का यह गाना (Pawan Singh New Song)  खेसारी लाल यादव के नए गाने को कड़ी टक्कर दे रहा है। अक्सर भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स में यूट्यूब पर कंपटीशन बना रहता है। मई महीने में भी दोनों सिंगर्स के बिच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। 

जून का महीना शुरू होते ही खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने 3 जून को अपना नया भोजपुरी गाना। (New Bhojpuri song) ‘राते भर में' रिलीज किया था। इसके बाद 3 जून को ही पवन सिंह ने अपना नया गाना ‘जवार हो या जिला' रिलीज कर दिया था। यह गाना यूट्यूब पर अब जमकर धमाल मचा रहा है। 

पवन सिंह का ‘जवार हो या जिला' गाना दे रहा है खेसारी को पूरी टक्कर

पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘जवार हो या जिला' खेसारी लाल यादव को यूट्यूब पर कड़ी टक्कर दे रहा है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर एक दिन में 7 लाख के लगभग लोग देख चुके हैं। हालांकि खेसारी लाल का नया गाना (Khesari Lal New Song) ‘राते भर में' 25 लाख से अधिक पर देखा जा चुका है। यह गाना यूट्यूब पर पांच नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। लेकिन पवन सिंह के नए गाने को जिस प्रकार से दर्शकों का रिस्पांस मिल रहा है उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘जवार हो या जिला' गाना खेसारी लाल को कड़ी टक्कर देगा। 

पवन सिंह के डांस स्टेप्स को लोग कर रहे हैं कॉपी

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना (Pawan Singh New Song) 'जवार हो जिला' इन दिनों सुर्खियों में चल रहा है। फैंस ने इस गाने में पवन सिंह द्वारा किए गए डांस स्टेप्स को कॉपी करना शुरू कर दिया है। यूट्यूब पर यह गाना पवन सिंह के फैन्स द्वारा बार-बार सुना और देखा जा रहा हैं। ‘जवार हो या जिला' गाने को खुद पवन सिंह ही आवाज दी है। 

इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया गया है।  आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि अधिक व्यूज़ के मामले में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने में से कौन बाजी मारता है।