Bhojpuri: पवन सिंह चांदनी की अदाओं पर हुए लट्टू, वीडियो हुआ वायरल
Bhojpuri Song: पवन सिंह एक भोजपुरी गाने में चांदनी की मस्त अदाओं पर लट्टू हो गए हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने आवाज दी है। यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) के व्यूज मिलियनों में पहुंच चुके हैं। शिल्पी राज की आवास और पवन सिंह (Pawan Singh) के दमदार कोंबो पैक के चलते यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) सोशल मीडिया की दुनिया में खूब वायरल हो रहा है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग अब बिहार से निकलकर देश के उत्तरी क्षेत्र के कई राज्यों में फैल चुकी है।
यही कारण है कि जब भी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का कोई नया गाना (New Bhojpuri song) यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है तो उसे पर छप्पर फाड़ व्यूज मिलते हैं।
पवन सिंह के साथ अगर शिल्पी राज की आवाज को मिला दिया जाए तो दाल में तड़का लगाने जैसी बात हो जाती है। इस जोड़ी का भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘बबुआन' भी लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री में नए आयाम स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है।
पवन सिंह का क्रेज लोगों में बढ़ रहा है लगातार
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri Power Star Pawan Singh) के गाने सुनने का क्रेज लोगों में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब हिंदी दर्शक भी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्में और सॉन्ग पसंद करने लगे हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह बॉलीवुड में भी तहलका मचा चुके हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह को पावर स्टार पवन सिंह के नाम से जाना जाता है। अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए चलते पवन सिंह आज अपने फैंस के दिलों पर अलग लेवल का क्रेज स्थापित चुके हैं।
‘बबुआन' गाने में चांदनी ने अपनी अदाओं से ढाया सितम
शिल्पी राज और पवन सिंह की आवाज में खूबसूरत भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) बबुआन में भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा चांदनी अपनी कातिल अदाओं और लाजवाब डांस से लोगों पर सितम ढ़ा रही है। चांदनी (Chandani) के क्यूट एक्सप्रेशन और गजब के डांस स्टेप्स देखकर लोग अपने आप को यह वीडियो देखने से रोक नहीं पा रहे हैं। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री चांदनी पर फिल्माया गया यह गाना यूट्यूब पर 120 मिलियन के करीब पहुंच चुका है।
यूट्यूब पर मिल चुके हैं आठ लाख से अधिक लाइक
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज के ‘बबुवान' गाने को यूट्यूब (YouTube) पर 8 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ऐसे सिंगर हैं जिनको इतने व्यूज नहीं मिलते जितने इस जोड़ी के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को लाइक मिल चुके हैं। शिल्पी राज की आवाज भी अब लोगों के दिलों पर राज करने लगी है।
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में गाए गए इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम एसबीआर द्वारा दिया गया है। शुभम एसबीआर का म्यूजिक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को देखकर फैंस पवन सिंह और शिल्पी राज के साथ चांदनी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।