'जगहे पा जाता' गाने पर पवन सिंह ने मोनालिसा के साथ किया जबरदस्त माहोल बनाने वाला डांस, वायरल वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें
मोनालिसा को भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस माना जाता है। एक्ट्रेस हर रोल में फिट बैठती है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के कई टॉप एक्टर्स के साथ हिट फिल्में दे चुकी है। सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि टॉलीवुड में भी उनका सिक्का चलता है।
इंटरनेट पर मोनालिसा और पवन सिंह का एक रोमांटिक गाना जमकर वायरल हो रहा है जो कि साल 2013 में आई फिल्म ' जिद्दी आशिक' का है।
'जगहे पा जाता' गाना जमकर हो रहा है वायरल-
जिद्दी आशिक का गाना 'जगहे पा जाता' इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें मोनालिसा और पवन सिंह भरपूर रोमांस करते दिख रहे हैं। इस धमाकेदार डांस ने फैंस को दीवाना बना दिया है। पवन सिंह का एक्सप्रेशन और मोनालिसा की कातिल अदाएं लोगों को मदहोश कर रहा है।
मोनालिसा ने फैंस को बनाया दीवाना
इस गाने में मोनालिसा बेहद खूबसूरत दिख रही है। गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना सिंह और पवन सिंह की आवाज दिया है। मोनालिसा का जबरदस्त डांस मूव्स लोगों को अपनी तरफ अट्रेक्ट कर रहा है।
गाने में मोनालिसा दो अवतार में दिख रही है। पहले वह रेड कलर का हॉट वन पीस पहनी है और उसके बाद उन्होंने सफेद कलर की सिल्क साड़ी पहन कर बारिश में रोमांस कर रही है । इस गाने को देख फैंस आहे भर रहे हैं। इस दौरान मोनालिसा की एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती भी खुलकर सामने आ रही है।
सोशल मीडिया पर अभी तक इस गाने पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा अक्सर अपने हॉट अदाओं की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है।उनकी दिलकश अदाएं लोगों को बेहद पसंद आती है। बढ़ती उम्र के साथ मोनालिसा की खूबसूरती और भी बढ़ती जा रही है।