Movie prime

सोनम मलिक के साथ ' आरा के ओठलाली' गाने पर पवन सिंह ने किया रोमांस की हदें पार, वीडियो देख  आहे भरने लगे लोग

 

 पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। लंबे स्ट्रगल के बाद पवन सिंह ने सफलता हासिल की है और आज सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी उनके नाम का डंका बजता है।

 पवन सिंह का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है चंद मिनट में ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगता है। आजकल यूट्यूब पर पवन सिंह और सोनम मलिक का एक गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है।
 

 सारेगामा भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ गाना ' आरा के ओठलाली' सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को पवन सिंह और मशहूर गायिका कल्पना ने गया है। आशुतोष तिवारी ने इसमें लिरिक्स दिया है और प्रियांशु सिंह ने संगीत को और खास बना दिया है।


 साल 2025 की शुरुआत में ही पवन सिंह ने इस गाने को गया था जिसे आज भी लोग खूब देख रहे हैं। इस गाने के साथ सोनम मलिक ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है।


 उनके बोल्ड लुक, दमदार एक्सप्रेशन लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। वही पवन सिंह का एक्शन और रोमांस दोनों लोग पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह ने सोनम मलिक के साथ जमकर रोमांस किया है।


इस गाने में आप एक मेले का दृश्य देख सकते हैं जहां पवन सिंह बुलेट से उतरते हैं और गुंडे को सबक सिखाते हैं।इसके बाद सोनम मलिक के साथ उनकी रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। पवन सिंह जमकर सोनम मलिक के साथ रोमांस कर रहे हैं।

 मात्र 4 महीने पहले ही यह गाना रिलीज हुआ था और अभी तक इस पर 5.3 करोड़ तक का व्यूज जा चुका है। यूट्यूब पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं।