Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की जोड़ी ने मचाया बवाल, नाच रे पतरकी 2.0 गाना पहुंचा 429 मिलियन के करीब
Arvind Akela kallu song: अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की जोड़ी ने अपने ‘नाच रे पतरकी 2.0' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) के साथ यूट्यूब पर व्यूज के मामले में बवाल मचा रखा है। ‘नाच रे पतरकी 2.0' गाने को यूट्यूब पर अब तक 429 मिलियन के लगभग लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 10 फरवरी 2022 को रिलीज किया गया था और अब तक 20 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने (Arvind Akela kallu song) ने भोजपुरी संगीत की दुनिया में लोकप्रियता के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इतना ही नहीं ‘नाच रे पतरकी 2.0' भोजपुरी अरविंद अकेला कल को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के स्टाइलिश अंदाज और शिल्पी राज की आवाज सुरीली आवाज की दर्शकों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है।
भोजपुरी सिनेमा का यूथ स्टार और सिंगर माने जाते हैं अरविंद अकेला कल्लू
भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज (Arvind Akela kallu and Shilpi Raj song) के ‘नाच रे पतरकी 2.0' गाने नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। इस भोजपुरी गाने के बाद अरविंद अकेला कल्लू को भोजपुरी सिनेमा का यूथ स्टार और सिंगर माना जाने लगा। अरविंद अकेला कल्लू के नए गानों के साथ पुराने गानों को भी आप दर्शन को पसंद करने लगे हैं। अरविंद अकेला कल्लू के हर नए गानों (Arvind Akela kallu new song) को दर्शन हाथों-हाथ ले रहे हैं। इनके गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी धमाल मचाते हैं।
‘नाच रे पतरकी 2.0' भोजपुरी गाने में आकांक्षा दुबे ने अरविंद अकेला कल्लू के साथ उड़ाया गर्दा
भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘नाच रे पतरकी 2.0' अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में आकांक्षा दुबे (Akanksha Dube) भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ जमकर गर्दा उड़ाते हुए दिखाई दे रही है। इस मस्तीभरे और रोमांटिक गाने में अरविंद अकेला अपनी को-स्टार आकक्षा दुबे के साथ ने एक दिलफेंक आशिक का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियांशु सिंह ने दिया है ‘नाच रे पतरकी 2.0' गाने को म्यूजिक
इस सुपरहिट भोजपुरी गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। दर्शकों द्वारा ‘नाच रे पतरकी 2.0' भोजपुरी गाने की म्यूजिक को खासकर बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने को 3 साल से अधिक का लंबा समय बीत जाने के बाद भी दर्शक इंटरनेट पर बार-बार सर्च कर देख रहे हैं। ‘नाच रे पतरकी 2.0' भोजपुरी गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की सुरीली आवाज व आकांक्षा दुबे के दमदार अभिनय और स्टाइलिश डांस के चलते दर्शकों का दिल जीत लिया है।
यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में एक यूजर्स मिक्सर मयंक ने लिखा, आरा हिली, पटना हिली, बक्सर हिली, आ पूरा इंडिया भी हिली बाबू जब जब अरविंद अकेला कल्लू के संगे हई पतरकी हिली"। एक अन्य यूजर्स शुभम ओ जाने गाने की तारीख में लिखा है, “बिना किसी अश्लीलता के सुपर म्यूजिक बेहतरीन आवाज, बेहतरीन अभिनेता और गायक।"
भोजपुरी गाने ‘नाच रे पतरकी 2.0' ने अरविंद अकेला कल्लू को खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह जैसे बड़े सिंगर की कतार मिलकर खड़ा कर दिया है। अकेला कल्लू के इस गाने को आज भी दर्शकों का अपार रिस्पांस मिल रहा है।