Old Song: 2 मिनट 29 सेकंड का यह गाना 70 के दशक में लेकर आया था हिंदी संगीत में नया दौर, रीमिक्स ने भी 2011 में ला दिया था भूचाल, देखें वीडियो
Old Superhit Song: 70 के दशक में आशा भोसले की आवाज में स्वरबद्ध 2 मिनट 29 सेकंड के इस गाने (Old Song) को शायद ही कोई संगीत प्रेमी ऐसा होगा जिसे सुन नहीं होगा। हिंदी संगीत जगत के इतिहास में यह गाना (Old Hindi Song) एक गेम चेंजर का न साबित हुआ था। पुराने संगीत को पसंद करने वाले लोगों की माने तो आशा भोसले की आवाज में 70 के दशक में बने इस गाने (70's Hindi Song) ने हिंदी संगीत जगत की हिस्ट्री बदल दी थी।
इस गाने ने उस दौर में लोगों को दीवाना बना दिया था। उस दौर में हिंदी सिनेमा में क्लासिकल म्यूजिक का जमाना था, लेकिन आशा भोसले (Asha Bhosle) की आवाज में 1971 में रिलीज हुए ‘दम मारो दम' गाने ने हिंदी संगीत को नई दिशा देने का काम किया। इस बेहतरीन गाने को उस दौर की मशहूर अदाकारा मुमताज (Mumtaj), जीनत अमान और सुपरस्टार देव आनंद (Dev Anand) पर फिल्माया गया था।
70 के दशक में हिंदी संगीत प्रेमियों की जुबां पर छा गया था ‘दम मारो दम' गाना
बॉलीवुड का सुपरहिट हिंदी गाना ‘दम मारो दम' 70 के दशक (70's Superhit Hindi Song) में हर किसी की जुबान पर छा गया था। इस गाने ने हिंदी संगीत जगत में 70 के दशक में नए दौर की शुरुआत की थी। 1971 में रिलीज हुई बॉलीवुड के बड़े सितारों से सजी वी फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा' के इस गाने ने 70 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरी थी। बॉलीवुड के इस बेहतरीन गाने (Bollywood Old Song) के लिरिक्स आनंद बक्शी जी ने लिखे थे और म्यूजिक आरडी बर्मन का था। इस गाने में आशा भोसले की जादुई आवाज (Asha Bhosle hit song) और राहुल देव बर्मन के म्यूजिक का उस दौर में लोगों पर अलग ही नशा छा गया था।
‘दम मारो दम' (Dum Maro Dum) गाने के रीमिक्स में 2011 में बॉलीवुड मिला दिया था भूचाल
70 के दशक में बने आशा भोसले की जादुई आवाज में हिंदी संगीत जगत के सुपरहिट गाने ‘दम मारो दम' के रीमिक्स ने भी 2011 में बड़ा धमाका किया था। इस गाने के रीमिक्स में लोकप्रियता के ऐसे झंडे गाड़े कि बॉलीवुड में भूचाल सा आ गया। ‘दम मारो दम' गाने (Dum Maro Dum song) के रीमिक्स को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। दीपिका (Deepika Padukone) ने इस गाने में अपने दमदार अभिनय के बल पर लोगों को दीवाना बना दिया था। हालांकि सोसायटी को लेकर लिखी गई इस गाने में कुछ लाइनों का लोगों ने विरोध भी किया था।
‘दम मारो दम' गाने (Dum Maro Dum song) के रीमिक्स को आवाज अनुष्का मनचंदा ने दी थी। अनुष्का मनचंदा (Anushka Manchanda song) की आवाज में बने इस बेहतरीन गाने को प्रीतम ने दमदार म्यूजिक से सजाया था। जितना प्यार 70 के दशक में आशा भोसले की आवाज में बने ‘दम मारो दम' गाने (70's Superhit Hindi Song) को मिला था, उतना ही प्यार हिंदी संगीत को पसंद करने वाले दर्शकों द्वारा इसके रीमिक्स को भी दिया गया।