Movie prime

Bhojpuri: आम्रपाली की मनमोहक अदाओं पर फिदा हुए निरहुआ, दोनों की जोड़ी ने  मचाया धमाल, देखें वीडियो

Bhojpuri: आम्रपाली की मनमोहक अदाओं पर फिदा हुए निरहुआ, दोनों की जोड़ी ने  मचाया धमाल, देखें वीडियो
 

Aamrapali Nirahua Video: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आजकल आम्रपाली पर फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ एक साथ दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली ‘गोदनवा' गाने में अपनी मनमोहक अदाओं का निरहुआ पर जादू चलाते हुए दिखाई दे रही है। भोजपुरिया अभिनेत्री आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी पर फिल्माए गए इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में निरहुआ आम्रपाली के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं। 

शिल्पी राज की आवाज में भोजपुरी भाषा में गाए गए इस गाने का टाइटल ‘गोदनवा' रखा गया है। आपको बता दें कि बिहार में हाथों पर ‘गोदनवा' खुदवाने की परंपरा भी काफी पुरानी है। अब ‘गोदनवा' टाइटल से बने इस भोजपुरी गाने को लोगों का प्यार भी काफी मिल रहा है। हालांकि यह गाना पुराना है लेकिन अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में केसरी रंग की साड़ी में आम्रपाली बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 

‘फसल' से लिया गया है यह गाना 

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ और चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली पर फिल्माए गए ‘गोदनवा' गाने को भोजपुरी फिल्म ‘फसल' से लिया गया है। इस गाने को देश के साथ-साथ विदेश में रहने वाले भोजपुरी संगीत प्रेमियों द्वारा भी खूब सुना जा रहा है। 

गाने में निरहुआ के मासूम अंदाज को भी काफी पसंद किया जा रहा है। ‘गोदनवा' गाने को आवाज शिल्पी राज ने दी है। 

इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा का है। गाने को प्रोड्यूस प्रेम राई और डायरेक्ट पराग पाटील द्वारा किया गया है। 

4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं 'गोदनवा' गाने को यूट्यूब पर 

शिल्पी राज की आवाज में गाए गए भोजपुरी भाषा के ‘गोदनवा' गाने को यूट्यूब पर अब तक चार करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यह गाना बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी खूब सुना और देखा जा रहा है। 

इस गाने को यूट्यूब पर 22 अगस्त 2023 को रिलीज किया गया था। शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाए गए इस सदाबहार गानेको यूट्यूब पर लोगों द्वारा बार-बार देखा  जा रहा है। भोजपुरी भाषा के इस गाने पर युवाओं द्वारा शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का ट्रेंड भी चला हुआ है। 

पाठकों को बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ की सुपरहिट भोजपुरी जोड़ी की करोड़ों की संख्या में फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा शिल्पी राज की मधुर आवाज को सुनने वालों की संख्या भी लाखों की संख्या बनी है। 

यही कारण है कि जब भी शिल्पी राज की आवाज में इस सुपरहिट भोजपुरी जोड़ी पर कोई नया गाना फिल्माया जाता है तो वह रातों-रात यूट्यूब पर मिलियन में पहुंच जाता है।