Movie prime

Bhojpuri Song: निरहुआ दो-दो बीवियों के प्यार में बुरे फंसे, ‘माथा फेल हो गईन'

 

Amrapali Nirahua Song: भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले हर व्यक्ति को आम्रपाली और निरहुआ के गाने काफी अच्छे लगते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री को इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। निरहुआ के रोमांटिक गाने लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्म “राजा बाबू" का एक पुराना भोजपुरी गाना (Old Bhojpuri song) इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘माथा फेल हो गईन' रखा गया है। गाने में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भोजपुरी अभिनेता निरहुआ दो-दो बीवियों के चक्कर में बुरी तरह से फंस गए हैं। 

आम्रपाली कर रही है घर पर निरहुआ का बेसब्री से इंतजार

भोजपुरी फिल्म “राजा बाबू" के गाने 'माथा फेल हो गईन' गाने में आम्रपाली को निरहुआ (Nirahua) की पत्नी के रूप में दिखाया गया है। इस गाने में आम्रपाली अपने घर पर निरहुआ का बेसब्री से इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं निरहुआ कभी आम्रपाली (Amrapali) के पास तो कभी अपनी दूसरी बीवी के पास चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने को देखकर फैंस बोल रहे हैं कि इस बार हमारे स्टार निरहुआ दो-दो बीवियों के चक्कर में बुरी तरह फस गए है।

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को यूट्यूब पर देख चुके हैं 24 लाख से अधिक लोग 

आम्रपाली और निरहुआ के ‘माथा फेल हो गईन' गाने को यूट्यूब पर अब तक 24 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना पुराना होने के बाद भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में दो-दो बीवियों के चक्कर में फसे निरहुआ का हाल देखकर उनके फैंस को तरस भी आ रहा है। गाने की लिरिक्स राजेश मिश्रा ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। 

तीन सिंगर्स ने दी है ‘माथा फेल हो गईन' गाने को आवाज 

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली और निरहुआ पर फिल्माए गए ‘माथा फेल हो गईन' गाने को तीन-तीन भोजपुरी सिंगर्स (Bhojpuri singers) ने आवाज दी है। इस गाने को कल्पना आलोक कुमार और खुशबू जैन द्वारा गया गया है। गाने को प्रोड्यूस आंजना अखिलेश सिंह द्वारा किया गया है। यह गाना 19 जनवरी 2017 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और अब तक इस 81 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया यह भोजपुरी गाना पुराना होने के बाद भी लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।