Bhojpuri Song: नया भोजपुरिया गाना ‘राते भर में' पहुंचा 3 मिलियन पार, खेसारी लाल और शिल्पी राज ने मचाई धूम
New Bhojpuri Song: देश में एक भोजपुरिया गाने में इन दिनों तहलका मचा रखा है। 3 जून को रिलीज हुआ यह गाना दो दिनों में ही तीन मिलियन पार पहुंच चुका है। जून महीने की शुरुआत में ही खेसारी लाल ने शिल्पी राज के साथ अपने नए गाने ‘राते भर में' पहला बड़ा धमाका कर दिया है।3 जून को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के नए भोजपुरी गाने (Naya Bhojpuri gana) ‘राते भर में' को यूट्यूब चैनल “ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन" पर रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर इस गाने को रिलीज होने के बाद दो दिन में 3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और वर्तमान में दो नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। जिस प्रकार से खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj ka gana) के नए गाने ने रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाना बड़ा हिट हो सकता है।
खेसारी और नीलम (Neelam) पर फिल्माया गया है ‘राते भर में' भोजपुरी गाना
खेसारी लाल का इस महीने का पहला गाना आजकल खूब धमाल मचा रहा है। यह गाना खेसारी और भोजपुरी अभिनेत्री नीलम (Neelam) पर फिल्माया गया है। ‘राते भर में' गाने में पति-पत्नी के प्यार और नोंक-झोंक को दिखाया गया है। दुल्हन की पोशाक में सजी नीलम इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘राते भर में' पति-पत्नी (husband wife love) के रोमांस से भरपूर है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोगों द्वारा भोजपुरी अभिनेत्री नीलम को दुल्हन के रूप में देखकर काफी तारीफ की जा रही है। गाने में दुल्हन की पोशाक में सजी नीलम को देखकर खेसारी (Khesari Lal Yadav) भईया अपना कंट्रोल खोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं ‘राते भर में' भोजपुरी गाने के शानदार लिरिक्स
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari Lal ka gana) की आवाज में जून महीने के पहले धमाके के रूप में रिलीज किए गए ‘राते भर में' गाने के शानदार लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी द्वारा लिखे गए हैं। इस गाने में दर्शकों को कृष्णा बेदर्दी के लिरिक्स और आर्य शर्मा के म्यूजिक का कोंबो पैक (combo pack) देखने को मिला है। यह गाना खूबसूरत भोजपुरी अदाकारा नीलम और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर फिल्माया गया है। गाने को प्रोड्यूस राजकुमार सिंह द्वारा किया गया है और एडिटिंग का काम आर निंजा ने किया है।
पाठकों को बता दें कि मई महीने में खेसारी लाल यादव ने कई बड़े हिट गाने दिए थे। खेसारी के मई महीने में रिलीज हुए हेलो गाइस, शाम है धुआं धुआं और अहिरान जैसे गाने अब भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनका हेलो गाइस ‘Hallo Guys' गाना यूट्यूब पर दो नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा शाम है धुआं धुआं गाना भी लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। अब एक बार फिर खेसारी लाल जून महीने में भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) की ताबड़तोड़ बरसात करने के लिए मैदान में उतर आए हैं और महीने की शुरुआत शिल्पी राज के साथ ‘राते भर में' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) के साथ की है।