Movie prime

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने ‘बलमुआ के बालम' में नमृता मल्ला ने ढ़ाया सितम, यूट्यूब पर देख चुके हैं 27 करोड़ से अधिक लोग

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह और नमृता मल्ला का ‘बलमुआ के बालम' इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। यह गाना यूट्यूब पर अब तक 27 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने में नमृता मल्ला ने दर्शकों पर अपनी कातिल अदाओं से जमकर सितम ढ़ाया है। देश में इन दिनों भोजपुरी गानों का खूब ट्रेंड चल रहा है। यूट्यूब पर भी लगभग नंबर वन पर भोजपुरी गाने ही ट्रेंड कर रहे हैं।

आजकल लोगों द्वारा पार्टी, शादी-ब्याह, त्योहार और फंक्शनों में भी भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) बजाने का ट्रेंड चल पड़ा है। लोग अब भोजपुरी गानों के बिना फंक्शन अधूरा मानने लगे हैं। अब तो हररोज नए भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।  

दूसरा पहलू यह भी है कि अब भोजपुरी गानों कि उत्तरी भारत के राज्यों में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। समर सिंह और नमृता मल्ला (Namrita Malla) का ‘बलमुआ के बालम' भोजपुरी गाना रोमांटिक सीन से परिपूर्ण है।  नमृता मल्ला ने इस गाने में  कमल का डांस किया हैं। इस गाने में नमृता मल्ला (Namrita Malla) ने अपनी कातिल अदाओं का जलवा बिखरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

यूट्यूब पर देख चुके हैं लगभग 27 करोड़ से अधिक लोग 

समर सिंह (Samar Singh) और नमृता मल्ला का ‘बलमुआ के बालम' भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) लोगों को पसंद भी खूब आ रहा है। इस गाने को अब तक 27 करोड़ 49 लाख 46 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। फैंस को गाने के वीडियो के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी काफी अच्छा लग रहा है।

‘बलमुआ के बालम' गाने को किया जा रहा है खूब पसंद 

‘बलमुआ के बालम' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को पसंद करने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, यही कारण है कि इस भोजपुरी गाने को अब तक एक मिलियन के लगभग लाइक्स भी मिल चुके हैं। गाने को देखकर लोग समर सिंह और नमृता मल्ला की जमकर तारीफ़ तो कर ही रहे हैं साथ ही साथ दबी जुबान में यह भी कह रहे हैं कि ऐसे गाने छुपकर देखने में ही मजा आता है।