Movie prime

Bhojpuri: कोमल सिंह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल से  बोली ‘मूड नईखे', वीडियो पहुंचा 3 मिलियन पार

कोमल सिंह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल से  बोली ‘मूड नईखे', वीडियो पहुंचा 3 मिलियन पार
 

Khesari Lal Shilpi Raj Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाना ‘मूड नईखे' इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 30 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल इस गाने में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल की रोमांटिक रोमांटिक शरारतों से तंग आकर कोमल सिंह ‘मूड नईखे' कहती हुई सुनाई दे रही हैं। इस गाने में शिल्पी राज की सुरीली आवाज लोगों को अपना दीवाना बना रही है।

वैसे तो इस भोजपुरी जोड़ी के लगभग सभी गाने दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। लेकिन ‘मूड नईखे' गाने (Bhojpuri song) को दर्शकों खुब प्यार मिल रहा है। जिस कारण से आजकल इंटरनेट पर यह गाना खूब वायरल हो रहा है। 

गाने के बोल दर्शकों के दिलों पर कर रहे हैं राज 

शिल्पी राज और खेसारी लाल की आवाज में खूबसूरत रोमांटिक भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘मूड नईखे' के बोल दर्शकों की दिलों पर खूब राज कर रहे हैं। खेसारी लाल का रोमांटिक अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने की लिरिक्स सागर स्नेही और प्रतिक राज द्वारा लिखे गए हैं। सागर स्नेही और प्रतिक राज के लिखे गए लिरिक्स नए ‘मूड नईखे' भोजपुरी गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। इस गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने को देखकर लोग खेसारी लाल (Khesari Lal) और शिल्पी राज के अलावा कोमल सिंह की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

‘मूड नईखे' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में कमल सिंह साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने इस गाने के माध्यम से अपनी मनमोहक कदम का जमकर जादू की बिखेरा है। फैंस इस गाने को देखकर कोमल सिंह की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। कमल सिंह ने इस गाने में बेहतरीन डांस स्टेप्स और क्यूट एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीतने का काम किया है। 

शिल्पी राज की सुरीली आवाज ने लोगों को किया अपनी और आकर्षित 

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘मूड नईखे' को शिल्पी राज ने अपनी सुरीली आवाज से पिरोया है। इस गाने को सुनकर फैंस शिल्पी राज की सुरीली आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

इन दिनों बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी शिल्पी राज (Shilpi Raj) की सुरीली आवाज को पसंद करने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि शिल्पी राज के नए गाने आते ही मिलियन में पहुंच जाते हैं।

वीडियो यहां देखें