Movie prime

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए भोजपुरी गाने ने आज रिलीज होते ही दिखाया दम, खेसारी लाल का ‘हैंडसम हीरो' वाला अंदाज दर्शकों को आया पसंद

 

Khesari Lal New Song: भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना (Khesari Lal New song)  ‘हैंडसम हीरो' आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। आज 4 अगस्त को रिलीज हुए नए भोजपुरी गाने (New Bhojpuri song) ‘हैंडसम हीरो' को दर्शकों ने भी हाथों-हाथ लिया है। बता दें कि खेसारी लाल के इस गाने का टीजर आने के बाद भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘हैंडसम हीरो' भोजपुरी गाने में खेसारी लाल के साथ ब्यूटी पांडे ने अपनी आवाज दी है। 

ब्यूटी पांडे और खेसारी लाल की आवाज में आज 4 अगस्त को रिलीज हुए भोजपुरी गाने (Beauty Pandey and Khesari Lal new Bhojpuri Song) ‘हैंडसम हीरो' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह गाना आज रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में खेसारी लाल के साथ ब्यूटी पांडे (Beauty Pandey song) की आवाज की भी दर्शकों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है। 

खेसारी लाल का ‘हैंडसम हीरो' वाला अंदाज फैंस को आया पसंद 

आज 4 अगस्त को खेसारी लाल और ब्यूटी पांडे की आवाज में ‘अन्नपूर्णा फिल्म' यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव का ‘हैंडसम हीरो' (Handsome Hero song) वाला अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अमीषा नजर आए हैं। गाने में येलो कलर के सूट में भोजपुरी अभिनेत्री अमीषा (Bhojpuri Actress Amisha) भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

आज रिलीज हुए नए भोजपुरी गाने में जींस और टी-शर्ट में खेसारी लाल यादव हैंडसम हीरो के तौर पर नजर आए हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह लुक खासकर लड़कियों को बेहद पसंद आ रहा है। जींस और टीशर्ट में बाइक पर बैठे खेसारी लाल यादव जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। 

अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं ‘हैंडसम हीरो' गाने के लिरिक्स 

ब्यूटी पांडे और खेसारी (Khesari Lal and Beauty Pandey song) की आवाज में स्वरबद्ध किए गए इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत विकास यादव ने दिया है। इस खूबसूरत गाने में कोरियोग्राफर का काम लकी विश्वकर्मा द्वारा किया गया है। आज रिलीज होने के कुछ ही घंटे में इस गाने को लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। 

नए भोजपुरी गाने ‘हैंडसम हीरो' (New Bhojpuri Song Handsome Hero) की तारीफ में लोग दबाकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर्स बाबूलाल ने गाने की तारीफ में लिखा, कृपया 4 से 5 दिन कोई डिस्टर्ब ना करें कान तरस गए थे इतना सुपरहिट गाना सुनने के लिए, यह 200 मिलियन पक्का जाएगा'। वहीं एक अन्य यूज़र ने खेसारी (Khesari Lal Yadav) की तारीफ में लिखा है, ‘जो हर जगह अपना जलवा दिखाते उसे बिहारी कहते हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना झंडा लहरा दे उसे खेसारी कहते हैं'। 

बता दें कि आज भोजपुरी गाने (New Bhojpuri song) के रिलीज होने के बाद कुछ ही घंटों में इस गाने (New Bhojpuri song) की तारीफ में फैंस द्वारा 5 हजार से अधिक कमेंट्स किया जा चुके हैं। भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले दर्शकों का मानना है कि यह गाना बड़ा हिट होने जा रहा है। खेसारी लाल की भारी संख्या में फैन फॉलोइंग के चलते इस गाने के व्यूज में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।