दो हसीनाओं के साथ खेसारी लाल यादव ने किया रोमांस, वायरल VIDEO देख झूमने लगे लोग
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का फिल्म और गाना जमकर ट्रेड करता है।
सोशल मीडिया पर खेसारी लाल का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। 'अहिरान ' गाने पर खेसारी लाल यादव दो हसीनाओं के साथ रोमांस कर रहे हैं और जबरदस्त डांस कर रहे हैं। अभी तक 9 लाख से अधिक लोगों ने इस गाने को देखा है। गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव ने गाया है।
खूब वायरल हो रहा है वीडियो
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का यह गाना रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हो गया। इस गाने में आकांक्षा पुरी और चाहत सिंह नजर आ रही है। दोनों एक्ट्रेस की खूबसूरती और एक्शन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह के द्वारा दिया गया है। चाहत सिंह आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव का यह गाना सोशल मीडिया पर अभी के समय ट्रेंड कर रहा है।