Bhojpuri song 'Ahiran' : 'अहिरान' गाने पर खेसारी लाल यादव ने एक साथ दो एक्ट्रेस के साथ लगाएं ठुमके , बार बार देखा जा रहा ये डांस VIDEO
अहिरन गाने पर खेसारी लाल यादव ने जबरदस्त डांस किया है। यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर हिट हुआ है. गाने में एक्टर एक साथ दो दो अभिनेत्री के साथ रोमांस कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खेसारी लाल का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। 'अहिरान ' गाने पर खेसारी लाल यादव दो हसीनाओं के साथ रोमांस कर रहे हैं और जबरदस्त डांस कर रहे हैं। अभी तक 9 लाख से अधिक लोगों ने इस गाने को देखा है। गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव ने गाया है।
खूब वायरल हो रहा है वीडियो
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का यह गाना रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हो गया। इस गाने में आकांक्षा पुरी और चाहत सिंह नजर आ रही है। दोनों एक्ट्रेस की खूबसूरती और एक्शन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह के द्वारा दिया गया है। चाहत सिंह आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव का यह गाना सोशल मीडिया पर अभी के समय ट्रेंड कर रहा है।
बॉलीवुड से भोजपुरी फिल्मों में आकांक्षा पुरी ने रखा कदम
वैसे तो आकांक्षा पुरी हिंदी फिल्मों में काम करती थी लेकिन उन्होंने पहली बार भोजपुरी गाने में काम किया है। उनके पहले गाने को ही लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों एक्ट्रेस बिल्कुल देसी अंदाज में दिखाई दे रही है।