Bhojpuri song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के सुहागरात वाले गाने ने मचाई धूम, देखें वीडियो
Khesari Lal and Shilpi Raj Romantic Bhojpuri song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का सुहागरात पर बनाया गया भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) इन दिनों धूम मचा रहा है। यह गाना भोजपुरी (Bhojpuri song) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। गाने के बोल ‘सुहागरात सुपर मनी' रखे गए हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस गाने में एक पति पत्नी के प्रेम को दर्शाया गया है।
खेसारी लाल शादी होने के बाद इस गाने में सुहागरात के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह गाना इंटरनेट और सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है।
पति और पत्नी के बीच प्रेम को दर्शाता है यह गाना
शादी एक ऐसा अटूट बंधन है जिसमें दुनिया का हर आदमी बंधना चाहता है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari Lal Shilpi Raj song) का ‘सुहागरात सुपर मनी' गाना भी एक पति और पत्नी की शादी के बाद के रोमांटिक लम्हों से हमें रूबरू करवाता है। ‘सुहागरात सुपर मनी' सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि ये एक कहानी है जो पति पत्नी के प्यार भरे लम्हों को दर्शाती है। जब Khesari Lal Yadav अपनी भावनाओं को सुरों में ढालते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वो हर शादीशुदा व्यक्ति की आवाज़ बन गए हैं।
खेसारी लाल यादव के गाने करते हैं थकान दूर करने का काम
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा बन चुके हैं। इनके गाने मनोरंजन के साथ-साथ लोगों की थकान दूर करने का काम भी करते हैं।
जब भी हम ज़िंदगी की भागदौड़ से थक जाते है, तब कोई मधुर आवाज़ सुनने का मन करता है। भोजपुरी संगीत (Bhojpuri music) की दुनिया में खेसारी लाल यादव वो नाम हैं, जिनकी आवाज़ सीधे दिल तक उतरकर शरीर की पूरी थकान दूर कर देती है।
उनका भोजपुरी गाने ‘सुहागरात सुपर मनी' ने भी लोगों पर ऐसा जादू किया है कि यह गाना फैंस द्वारा कानों से नहीं बल्कि सीधे दिल से सुना जा रहा है। वैसे तो खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। लेकिन सुहागरात पर बनाई गई इस गाने ने दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बनाई है।