Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के ‘एगो बात बताई' गाने ने मचाया धमाल देखें वीडियो
Bhojpuri New Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का एक भोजपुरी गाना इन दिनों को वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर भी इस गाने ने पूरा तहलका मचा रखा है। भोजपुरी भाषा में गाए गए ‘एगो बात बताई' गाने को बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर जिलों सहित देश के राजस्थान, हरियाणा व अन्य राज्यों में भी भोजपुरी संगीत को चाहने वाले लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल के फैंस इस गाने को देखकर खेसारी लाल और शिल्पी राज की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। ‘एगो बात बताई' गाने में खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज और अंदाज दोनों ही उनके फैंस को पसंद आ रहे हैं। खेसारी लाल और शिल्पी राज की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी भी बता रहे हैं।
यूट्यूब पर देख चुके हैं 153 मिलियन से अधिक लोग
खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में गाए गए ‘एगो बात बताई' भोजपुरी गाने को यूट्यूब पर अब तक 153 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने की लोकप्रिय का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ‘एगो बात बताई' गाने को यूट्यूब पर करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाने के साथ 8 लाख 45 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं।
इतना ही नहीं इस गाने को यूट्यूब पर 31 हजार लोगों के कमेंट में मिल चुके हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लोकप्रियता को इस गाने ने और भी बढ़ा दिया है।
विशाल सिंह ने दिया है ‘एगो बात बताई’ भोजपुरी गाने का म्यूजिक
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बिहार की मशहूर सिंगर शिल्पी राज की आवाज में गाए गए ‘एगो बात बताई' गाने को म्यूजिक विशाल सिंह द्वारा दिया गया है। इस गाने का म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि इस गाने पर युवाओं द्वारा शॉर्ट वीडियो भी काफी बनाए जा रहे हैं।
गाने के लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं और प्रोड्यूस योगेश कुमार मिश्रा और सुधांशु पांडे द्वारा किया गया है। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने दी है। बिहारी भाषा को पसंद करने वाले लोगों के दिलों पर यह गाना राज कर रहा है।