Bhojpuri song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' गाने ने ढ़ाया सितम, देखें वीडियो
Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज' में खूब धमाल मचा रहे हैं। इस जोड़ी का यह रोमांटिक भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) फैंस पर जमकर सितम ढ़ा रहा है। शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज में खेसारी लाल के डांस का तड़का लगाकर बनाए गए रोमांटिक गानों को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। खेसारी और शिल्पी के ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज' को भी लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा पुरी पर फिल्माया गया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है।
आकांक्षा पुरी के डांस स्टेप्स ने लूटा फैंस का दिल
भोजपुरी गाने ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' में आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव ने कमाल का डांस किया है। गाने में इस जोड़ी केडांस स्टेप्स ने फैंस का दिल लूट लिया है। लोग इस गाने को देखकर खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पाठकों को बता दें कि आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। अकक्षापुरी के गानों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
भोजपुरी गाना ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' गाना कर रहा है ट्रेंड
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' गाना एक बार फिर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के साथ खूब गर्दा उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने के बोल ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' रखे गए हैं। यह गाना यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद खूब ट्रेंड कर रहा है। यही कारण है कि अब भी इस रोमांटिक भोजपुरी गाने का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
भोजपुरी के मशहूर सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का यह गाना बिहार के साथ-साथ देश के अन्य क्षेत्रों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पी राज की आवाज और खेसारी व आकांक्षा की जोड़ी इस गाने में बहुत पसंद आ रही है।