Movie prime

Bhojpuri song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘बत्ती कट गया रे' गाना ने जमकर उठाया गर्दा, देखें पूरा वीडियो

खेसारी लाल और शिल्पी राज का गाना सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 
 

 

Khesari Lal video song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बत्ती कट गया रे' इन दिनों यूट्यूब पर जमकर गर्दा उठा रहा है। यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। खेसारी और शिल्पी राज ने इस गाने में खूब धमाल मचाया है। यूट्यूब पर अब तक ‘बत्ती कट गया रे' भोजपुरी गाने को 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में शिल्पी राज की आवाज को भी लोग पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल ‘बत्ती कट गया रे' (khesari Lal Bhojpuri song) रखे गए हैं।

गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल (khesari Lal new song)  रोमांटिक अंदाज में गाते  हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी सुरीली आवाज से शिल्पी राज युवाओं को मंत्र मुग्ध कर रही हैं। 

भोजपुरी अभिनेता और गायकार खेसारी लाल और अभिनेत्री शिल्पी राज का यह गाना (Shilpi Raj song) बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में जमकर वायरल हो रहा है।

‘बत्ती कट गया रे' भोजपुरी गाना 100 मिलियन क्लब में हुआ शामिल

भोजपुरी भाषा में बना ‘बत्ती कट गया रे' गाना (Bhojpuri song)  यूट्यूब पर 100 मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। इस गाने से शिल्पी राज और खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता में भी चार चांद लग गए हैं। इस भोजपुरी जोड़ी का जब भी इनका कोई नया गाना रिलीज होता है तब कुछ ही घंटे में मिलियनों में पहुंच जाता है। ‘बत्ती कट गया रे' गाने  (Bhojpuri song) को भी लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। इस गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल पर फिल्माया गया है। 

भोजपुरी गाने ‘बत्ती कट गया रे' गाने के लकी विश्वकर्मा है कोरियोग्राफर और डायरेक्टर

खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में गाए गए भोजपुरी गाने ‘बत्ती कट गया रे' गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। यूट्यूब पर 100 मिलियन क्लब में शामिल हो चुके इस गाने के लिरिक्स 

मनीष राज द्वारा लिखे गए हैं। मनीष राज द्वारा लिखी गई लिरिक्स युवाओं की जुबान पर खूब सुनाई दे रहे हैं। इस गाने को एडिट आनंद कुमार द्वारा किया गया है। म्यूजिक आर्य शर्मा द्वारा दिया गया है।