New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के ‘बिगड़ जाई का' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, देखें वीडियो
Bhojpuri Song: आज सुबह रिलीज हुआ ‘बिगड़ जाई का' भोजपुरी गाना इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में एक मोस्ट अवेटेड धमाकेदार गाना (Khesari Lal Shilpi Raj new song) यूट्यूब पर आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने ने आज यूट्यूब पर रिलीज होते ही इंटरनेट पर गर्दा मचा दिया है। वैसे तो खेसारी लाल यादव की आवाज में गाया गया हर गाना उनके फैंस को खूब पसंद आता है, लेकिन इस गाने के रिलीज होने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब गाना रिलीज होने के बाद उनके फैंस में खुशी की एक अलग ही लहर देखने को मिली है।
पाठकों को बता दें कि मई महीने में पावर स्टार पवन सिंह एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाना निकाल रहे थे। ऐसे में खेसारी लाल के फैंस भी उनसे नया गाना रिलीज करने की काफी दिनों से मांग कर रहे थे। खेसारी लाल यादव अपने फैंस की बात कहां टालने वाले थे। उन्होंने भी एक धमाकेदार भोजपुरी गाना (new Bhojpuri song promo) आज 12 मई सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।
यूजर्स बोले 100% हिट होगा यह गाना
खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में नए गाने ‘बिगड़ जाई का' (Bhojpuri song) के रिलीज होने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस में अलग लेवल का उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्ञात हो कि इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) का प्रोमो देखकर फैंस यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में खेसारी लाल यादव की तारीख में काफी कमेंट कर किए थे।
एक यूजर ने गाने के प्रोमो पर लिखा है कि, बोला हुआ मिट सकता लिखा हुआ नही लिख के लेलो 100M हिट है हिट मशीन खेसारी लाल यादव जी,। एक दूसरे यूजर्स ने लिखा था, किसी का भोजपुरी मे नाम ही नही आयेगा जहा एक बार खेसारी किंग स्टार का इंट्री हो गया तो,। वहीं एक अन्य यूजर्स खेसारी लाल यादव की तारीफ करते हुए लिखा था कि, जो खुद के दम पे भोजपुरी इंडरटी में आग लगाता है उसे खेसारी लाल यादव कहते हैं, खेसारी फैंस सही है ना बात,। एक अन्य तीसरे यूजर लिखते हैं, JIO जलवा पैदा करने की मशीन हिट मशीन खेसारी लाल यादव जी,।
अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं ‘बिगड़ जाई का' गाने के लिरिक्स
खेसारी लाल यादव शिल्पी राज के नए गाने (Khesari Lal Shilpi Raj new song) ‘बिगड़ जाई का' के लिरिक्स अखिलेश कश्यप द्वारा लिखे गए हैं। अखिलेश कश्यप द्वारा लिखे गए इस गाने के लिरिक्स सुनने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस खुश नजर आ रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक मास्टर प्रिंस ने दिया है। यह गाना खेसारी लाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री क्वीन शालिनी (Queen Shalini) पर फिल्माया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव और क्वीन शालिनी दोनों ही वेपन के साथ धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं।
गाने को कुछ ही घंटों में देख चुके हैं लाखों लोग
खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने (new Bhojpuri song) ‘बिगड़ जाई का' को कुछ ही घंटों में 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को आज 12 मई को 7 घंटे पहले अन्नपूर्णा फिल्म यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और अब तक चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
इतना ही नहीं ‘बिगड़ जाई का' गाने को (new Bhojpuri song promo) को 70 हजार लोग लाइक भी कर चुके हैं।
जिस हिसाब से इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को लोगों का प्यार मिला है उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा हिट गाना हो सकता है।