Movie prime

Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘गाल काटवा जीजा' इंटरनेट पर मचा रहा है धूम, देखें वीडियो

खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘गाल काटवा जीजा' इंटरनेट पर मचा रहा है धूम, देखें वीडियो
 

Khesari Lal Shilpi Raj Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का भोजपुरी ‘गाना गाल काटवा जीजा' इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वैसे तो खेसारी लाल और शिल्पी राज की हर नए गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। लेकिन यह गाना आजकल सोशल मीडिया पर पूरा धमाल मचा रहा है। इस गाने में वेंडिंग के समय में साली और जीजा की नोंक-झोंक दिखाई गई है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

इस गाने में खेसारी लाल के डांस स्टेप्स को भी उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना इंटरनेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार राज्य में शायद ही कोई ऐसी शादी हुई होगी जिसमें खेसारी लाल का यह गाना नहीं बजा होगा। 

फैंस का मिल रहा है भरपूर प्यार 

खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में गाया गया भोजपुरी गाना ‘गाल काटवा जीजा' का जादू इन दिनों लोगों की सर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने को खेसारी लाल के फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोगों द्वारा इस गाने में शिल्पी राज की आवाज को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस जोड़ी का जब भी कोई भोजपुरी गाना रिलीज होता है तो वह कुछ ही समय में मिलने में पहुंच जाता है।

नगेंद्रा यादव की लिरिक्स लोगों को आई खूब पसंद 

भोजपुरी गाने 'गाल काटवा जीजा' के लिरिक्स नगेंद्रा यादव द्वारा लिखे गए हैं। नगेंद्रा यादव द्वारा लिखी गई इस गाने की लिरिक्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। गाने में म्यूजिक आशीष बाबू ने दिया है और कंपोज आदर्श सिंह द्वारा किया गया है। यह गाना ‘गाल काटवा जीजा' एल्बम से लिया गया है। गाने को बिहार के साथ अन्य राज्यों में भी बहुत पसंद किया जा रहा है। जीजा साली की नटखट शरारतों ने लोगों का दिल जीत लिया है।